International Women’s Day: महिला दिवस पर वानसी-बोरसी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, जानिए
आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले के वानसी-बोरसी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।;
International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने वाला है जहां पर इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों का दौर जारी है। वहीं पर आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले के वानसी-बोरसी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं के शामिल हो सकती है। इस लखपति दीदी योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जा सके।
पुलिसिंग क्षेत्र में स्थापित होगा मील का पत्थर
आपको बताते चलें कि, महिला दिवस पर आयोजित होने वाला लखपति दीदी योजना कार्यक्रम पुलिसिंग क्षेत्र के लिए बेहद कारगार साबित होगा। क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था भी महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित की जाएगी। इस आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत कुल 2,165 महिला कांस्टेबल, 187 महिला पीआई, 61 महिला पीएसआई, 19 महिला डीवाईएसपी, 5 महिला डीएसपी, 1 महिला आईजीपी और 1 महिला एडीजीपी पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगी और इसके सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगी. इस कार्यक्रम का प्रबंधन महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
दिल्ली में इस थीम में आयोजित होगा कार्यक्रम
महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। हर बार की थीम की तरह इस बार भी थीम नई है। भारत सरकार ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ थीम के तहत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित करेगी। दिल्ली के इस कार्यक्रम में यूनिसेफ और यूएन महिला जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सशस्त्र बलों, पुलिस और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों की महिलाएं भी इसमें भाग लेंगी,राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान का सम्मान करने के लिए #SheBuildsBharatअभियान शुरू किया जाएगा।