UP Crime Story : प्यार में बाधा बन रहे पिता की बेटी ने की गला रेत कर हत्या, भाई पर हथौड़े से वार...

UP Crime Story : पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक छात्रा ने कोई ख़ास जानकारी नहीं दी है।

Update: 2024-05-21 09:31 GMT

UP Crime Story

UP Crime Story : उत्तरप्रदेश। कनौज से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधी रात को 12 वीं क्लास की एक छात्रा ने अपने ही पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। यहीं नहीं आरोपी छात्रा ने आधी रात को अपने भाई को भी हथौड़े से मारने का प्रयास किया। इस घटना के सामने आने के बाद आस - पास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। हत्या की वजह जिस किसी को भी मालूम हो रही है वो दंग रह जा रहा है। जानकारी के अनुसार 12 वीं की छात्रा किसी से प्रेम करती थी। परिजन इस बात का विरोध कर रहे थे तो उसने हत्या जैसा संगीन अपराध करने का कदम उठा लिया।

मृतक का नाम अजय पाल है। वे कन्नोज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस घटना के बारे में उनके बेटे बताया कि, पिता की हत्या करने के बाद आरोपी छात्रा हथोड़ी लेकर भाई के कमरे में गई। जैसे ही बहन से वार करना चाहा भाई की नींद खुल गई और वो बच गया। इसके बाद घर में शोर मच गया। अंदर देखा तो पिता का खून से लथ पथ शव बिस्तर पर पड़ा था। घर के अन्य सदस्यों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने देर रात ही आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक छात्रा ने कोई ख़ास जानकारी नहीं दी है। इस तरह की घटना समाज में चिंता पैदा करने वाली हैं।

बता दें कि, मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी कुछ समय पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। जहँ एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। पिता के अलावा लड़की ने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को फ्रीजर में डाल दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी। 

Tags:    

Similar News