अशोक सिंह बने कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष

Update: 2023-12-12 23:45 GMT

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा जारी पत्र में अशोक सिंह को अध्यक्ष व 7 सदस्य बनाए गए हैं। इनके नाम सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, नेहा सिंह, हर्ष यादव, सईद अहमद एवं पप्पू पौराणिक हैं। श्री सिंह ने बताया कि अभी तक लगभग 70 विधानसभाओं से इस कमेटी के पास शिकायतें आ चुकी हैं। जिस पर समिति बैठक कर नोटिस आदि देने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News