घरेलू विवाद में महिला ने पति के सिर पर पत्थर से सिर फोड़ा

दोनों के बीच मां के ऑपरेशन को लेकर विवाद हुआ और जिससे पत्नी नाराज थी।;

Update: 2023-12-08 23:30 GMT

ग्वालियर,न.सं.। घरेलू विवाद में पत्नी ने फौज से रिटायर्ड पति का पत्थर से सिर फोड़ दिया। पति उसे लेकर निमार्णाधीन मकान पर जा रहा था। तभी दोनों के बीच मां के ऑपरेशन को लेकर विवाद हुआ और जिससे पत्नी नाराज थी। वारदात के बाद पत्नी ने पति को मातापिता के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गायत्री विहार कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय लोकेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र रामनरेश सिंह कुशवाह रिटायर्ड आर्मी जवान है। अभी वह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जडेरूआ मरघट के पिंटो पार्क पर एक मकान का निर्माण करा रहा है। बीते रोज वह पत्नी कल्पना के साथ मकान का काम देखने के लिए जा रहा था। चलते हुए कल्पना ने उससे मां के ऑपरेशन के बारे में पूछा तो उसने बता दिया कि ऑपरेशन के पैसे उसने दिए है। इतना सुनते ही पत्नी भडक़ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने समझाने का प्रयास किया तो वह उखड़ गई और विवाद करने पर उतर आई, इसी बीच पास पड़ा पत्थर लेकर उसके सिर में मार दिया। पत्थर लगते ही खून बहने लगा। 

Tags:    

Similar News