सिंधिया के महल में जबरन घुसी महिला, खुद को महारानी बता जमकर किया हंगामा, FIR दर्ज

Update: 2022-08-17 13:13 GMT

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश से ग्वालियर घूमने आई एक महिला ने जयविलास पैलेस में जमकर हंगामा किया। महल में घूमते समय खुद को महारानी बताकर कर्मचारियों को डांटने लगी।  सुरक्षाकर्मियों ने बाहर जाने को कहा तो उसने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।  

जानकारी के अनुसार लखनऊ की रहने वाली एक महिला प्रियंका श्रीवास्तव आज सिंधिया राजघराने के महल जय विलास पैलेस घूमने के लिए पहुंची।  उसने बिना टिकट लिए ही महल में प्रवेश करने की कोशिश की।  इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उसे रोके जाने पर उसने खुद को उत्तरप्रदेश की महारानी बताकर अंदर जाने की जिद करने लगी। जब उसे दोबारा रोकने का प्रयास किया तो उसने सुररक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया।  महिला ने जय विलास पैलेस के कर्मचारी राजेश आनंद पुत्र उत्तम प्रकाश की अंगुली काट ली। राजेश को बचाने आए अन्य कर्मचारी मयंक को पीठ में घूंसा मारा, इसके अलावा महिला कर्मचारी छाया कंठाले काे नोच लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस जय विलास पैलेस पहुंची जहां महिला को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी मृगाखी डेका का कहना है कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया ह।  एसएसपी ने बताया कि यूपी की रहने वाली इस महिला से पूछताछ की जा रही है।  

Tags:    

Similar News