MP News: CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया NAKSHA कार्यक्रम का शुभारंभ
NAKSHA Program Launched : मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के पायलट कार्यक्रम MAP 'नक्शा' (National Geospatial Knowledge-Based Land Survey) सिटी सर्वे प्रोग्राम का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इसके लिए रायसेन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में 'जल-संवर्धन एवं जल-संरक्षण' के संदेश के साथ वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई गई।
कार्यक्रम में नक्शा की 'मानक संचालक प्रक्रिया पुस्तिका' का विमोचन और नक्शा कार्यक्रम पर वीडियो व फ्लायर भी जारी किया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, 'नक्शा' शहरी नियोजन को बढ़ाने, शहरी क्षेत्रों में भूमि संबंधी विवादों को कम करने, भूमि स्वामित्व का सटीक दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने एवं संपत्ति रिकॉर्ड प्रशासन के लिए आईटी आधारित प्रणाली पारदर्शिता को बनाए रखने के साथ ही नागरिकों को सशक्त एवं उनके जीवन को आसान बनाने के हमारे ध्येय की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लैंड रिकॉर्ड अपडेट करना एक क्रांति :
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'NAKSHA कार्यक्रम मतलब, आपके घर का परफेक्ट नक्शा। लैंड रिकॉर्ड अपडेट करना एक क्रांति है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रही है। इससे आपके पास आपकी जमीन का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड होगा। भूमि के अधिकतर विवाद नक्शा के कारण होता है। पहले ड्रोन से सर्वे होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन करके नक्शा लोगों को दिया जाएगा।