MP News: कांग्रेस MLA राजेन्द्र सिंह ने सांड से की साधु, संत - महामंडलेश्वर की तुलना, BJP बोली - पार्टी से बाहर निकालो

Congress MLA Rajendra Singh
Congress MLA Rajendra Singh Controversial Statement : मध्यप्रदेश। साधु, संत और महामंडलेश्वर की तुलना सांड से करने के चलते कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह विवादों के घेरे में हैं। भाजपा ने मांग की है कि, विवादित बयान के लिए राजेन्द्र सिंह को माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस को ऐसे व्यक्ति को तुरंत पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा था कि, "साधु - संत, बाबा - बैरागी और महामंडलेश्वर इनको छोड़ दिया है जनता के बीच में, जाओ प्रवचन करो और भाजपा का प्रचार करो, हिंदुत्व की बात करो। ये सांड चर रहे हैं दूसरों का खेत"
राजेन्द्र सिंह के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर ट्वीट किया - "कांग्रेस की साधु- संत - महामंडलेश्वर के बारे में गंदी सोच देखिये....उनकी तुलना सांड से कर रहे है...? बेहद निंदनीय , बेहद आपत्तिजनक। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने यह बात कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में सतना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही लेकिन किसी ने भी उन्हें इस बयान पर रोका - टोका नहीं।"
"उन्होंने इसके साथ ही महाकुंभ को लेकर भी गलत बाते कही। इससे समझा जा सकता है कि पूरी कांग्रेस की भी यही सोच है , साधु-संतों के बारे में यही विचार है। यह वही लोग है जो पहले भी सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते है। उसकी तुलना डेंगू- मलेरिया से कर चुके है। महाकुंभ की आस्था की डुबकी का भी मजाक उड़ा चुके है।
भगवा को आतंकवाद से जोड़ चुके है। तुष्टिकरण के चलते कांग्रेस किस हद तक गिर रही है , यह उसका उदाहरण है। कांग्रेस नेतृत्व इस बयान पर अविलंब माफ़ी मांगे और ऐसे विधायक को तत्काल पार्टी से बाहर करे।"