Rewa Lokayukta Fire: रीवा लोकायुक्त दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जले, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Update: 2025-02-28 03:16 GMT

Rewa Lokayukta Fire : मध्य प्रदेश। रीवा लोकायुक्त के दफ्तर में गुरुवार रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि, लोकायुक्त दफ्तर में रखे कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए। देर रात लगी आग को कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। लोकायुक्त दफ्तर में लगी आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि सुरक्षा गार्ड का कहना है कि, उसे आग लगने से पहले कांच टूटने की आवाज आई थी।

लोकायुक्त के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दस्तावेजों के जलने पर अधिकारियों ने कहा कि, कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं जला है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगाने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लोकायुक्त दफ्तर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि, उसने कांच टूटने की आवाज सुनी थी। इसके बाद जाकर देखा तो आग लग गई थी। आग लगने की सूचना अधिकारियों और फायर ब्रिगेड समेत पुलिस को दी गई। इसके बाद देर रात ही सभी अधिकारी यहां पहुंचे।

दफ्तर में लगी आग में कई दस्तावेज जल गए हैं। बताया जा रहा है कि, कोई जरुरी दस्तावेज नहीं जला हालांकि सूत्रों का दावा है दफ्तर में लगी आग में कुछ पुराने दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

Tags:    

Similar News