Union Carbide Waste: पीथमपुर में डिस्पोज किया जा रहा कचरा कांग्रेस का था, उन्होंने मौत बांटी थी - सीएम डॉ. मोहन यादव

Update: 2025-02-28 07:19 GMT
Union Carbide Waste

Union Carbide Waste

  • whatsapp icon

Union Carbide Waste : मध्य प्रदेश। 'पीथमपुर में डिस्पोज किया जा रहा कचरा कांग्रेस का था, उन्होंने भोपाल में मौत बांटी थी।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कही है। 28 फरवरी से यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का निपटारन किया जाना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "जीतू पटवारी में जितनी समझ है वे उसी के अनुसार अपना काम कर रहे हैं और यह(यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट) कांग्रेस के कार्यकाल का ही कचरा था। 10 लाख से ज्यादा लोग अगर वहां मारे गए तो यह कांग्रेस के प्रशासन की ही लापरवाही थी। एक तरफ तो वे(कांग्रेस) भोपाल को मरने के लिए छोड़ गए और दूसरी तरफ भय फैलाने का काम कर रहे हैं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट जलाने के मामले पर देर रात कहा था कि, "ये कांग्रेस के पाप थे। कांग्रेस के शासन में उस फैक्ट्री में 10 लाख लोग मारे गए और उनकी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने इसे ऐसे ही छोड़ दिया। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के दौरान पीथमपुर का चयन किया गया था। उन्होंने ही लाइसेंस दिया था। जब हमने ये तथ्य कोर्ट के सामने रखे, तो सब कुछ स्पष्ट हो गया। कांग्रेस हमेशा दोहरा मापदंड अपनाती है। वो पाप खुद करती है और दोष किसी और पर डालने की कोशिश करती है।"

शुक्रवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, "यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सरकार कोर्ट का बहाना बना रही है... यदि सरकार इस कचरे को उठाकर वहां(इंदौर के पीथमपुरा) लेकर गई तो इसका अर्थ है कि इसके पीछे सरकार और सरकारी नेताओं के आर्थिक हित छिपे हुए थे। इंदौर शहर ने लगातार उन्हें(भाजपा को) सांसद दिए, विधायक दिए और महापौर दिए लेकिन भाजपा ने इसके बदले भावी पीढ़ी को कैंसर दिया है। मैं स्थानीय नेताओं और प्रशासन को चुनौती देता हूं... रामकी कंपनी के आस-पास के 10 किलोमीटर के भू जल की जांच कीजिए और देखिए कि उसमें कैंसर के तत्व हैं या नहीं। मैं इंदौर शहर से आग्रह करता हूं कि आपने अपना मत भाजपा को दिया जिन्होंने इसके बदले आपको कोरोना काल के दौरान यातनाएं दी, कैंसर का कचरा दिया, भ्रष्टाचार का जहर दिया... हम(विपक्ष) अपना दायित्व निभाएंगे लेकिन आपका सहयोग चाहिए...10 किलोमीटर के भू जल की जांच की जाए अगर उसमें कैंसर के तत्व नहीं मिलेंगे तो मैं सार्वजनिक माफी मांगूगा।"

Tags:    

Similar News