Harsha Richaria: AI से बने हर्षा रिछारिया के अश्लील वीडियो, 55 फेक ID के खिलाफ थाने में शिकायत

Update: 2025-03-03 08:38 GMT

Harsha Richaria : मध्य प्रदेश। एआई से बने फेक वीडियो से परेशान होकर हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि, वे सोशल मीडिया पर बनी 55 फेक आईडी से परेशान हैं। इन आइडीज के बारे पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर कार्यालय से एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि, "महाकुंभ से लेकर अब तक मेरे नाम का उपयोग कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर कई फेक आईडी बनाई गई। मेरे नाम का उपयोग कर बहुत से ऐड वीडियो बनाए गए हैं जो मैं नहीं करती हूँ। मेरे नाम से कई लोगों से पैसे की डिमांड की गई है। इन सब लोगो को सबक सिखाना इसलिए भी जरूरी है ताकि ये हरकतें आगे वो किसी और के साथ करने का ना सोचें।"

Full View

बता दें कि, इसके पहले हर्षा रिछारिया का एक और वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि , उनके कुछ पुराने वीडियो लोगों के द्वारा वायरल किए जा रहे हैं। इसी वीडियो में हर्षा रिछारिया ने यह भी कहा था कि, वे इन सब के चलते आत्महत्या भी कर सकतीं हैं।

हर्षा रिछारिया उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्हें महाकुंभ में देखा गया था। उन्हें साध्वी बताया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने उन्हें महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी भी कहा था। हालांकि उनके मॉडलिंग से जुड़े वीडियो वायरल होने उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

Tags:    

Similar News