Waqf Board Property: MP के बड़े शहरों में वक्फ की जमीनें, आदिवासी अंचल में भी मिला दान, 33 हजार से अधिक संपत्ति में दो तालाब भी

Update: 2025-04-03 14:32 GMT
MP Waqf Board Property

MP Waqf Board Property

  • whatsapp icon

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP वक्फ बोर्ड की अधिकतर संपत्ति बड़े शहरों में है। वक्फ की संपत्ति में सबसे अधिक मकान है। इसके बाद दरगाह, दुकानें और कब्रिस्तान आते हैं। वक्फ की 33 हजार से अधिक संपत्ति में से मदरसे मात्र 319 है और विद्यालयों की संख्या 53 है। यह बात हम नहीं बल्कि सेंट्रल डेटा बैंक का डाटा कहता है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पास दो तालाब भी हैं। इनमें से एक राजधानी भोपाल और एक इंदौर में है।

मध्यप्रदेश में वक्फ की 31,087 संपत्ति ऐसी है जिसका कोई मैनेजमेंट दर्ज नहीं है। इस समय पूरे देश में वक्फ बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। वक्फ बोर्ड की कहां कितनी जमीन है यह जानने के लिए सेंट्रल डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। साल 2025 तक के अपडेटेड डाटा के अनुसार मध्यप्रदेश में वक्फ की कुल 33532 अचल संपत्ति है। इनमें से सबसे अधिक संपत्ति राजधानी भोपाल में है।

MP में वक्फ की जमीन का करेंट स्टेटस :

वक्फ की संपत्ति में गैर-भारग्रस्त 16241, मुकदमेबाजी के अंतर्गत (बाहरी) - 574, मुकदमेबाजी के अंतर्गत (आंतरिक) - 1449, अतिक्रमित - 906, अलग-थलग - 2, अन्य - 57 और 14303 ऐसी संपत्ति है जिसकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

आदिवासी क्षेत्रों में भी वक्फ की संपत्ति :

झाबुआ, मंडला, खरगौन, धार, बड़वानी, बैतूल, होशंगाबाद, उमरिया, अनूपपुर, सीधी, शहडोल, बालाघाट, हरदा, श्योपुर मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में भी वक्फ को बहुत सी अचल संपत्ति अल्लाह के नाम यानि दान में मिली है। झाबुआ में 120, मण्डला में 117, शहडोल में 103, सीधी में 68, श्योपुर में 321, अनूपपुर में 19 और बालाघाट में 231 संपत्ति है।

वक्फ के पास सबसे अधिक मकान :

एमपी वक्फ बोर्ड की अचल सम्पतियां सबसे अधिक मकान के रूप में है। इसके बाद मस्जिद, दुकान और कब्रिस्तान का स्थान है।

मकान - 6307

कब्रिस्तान - 5811

दुकान - 5328

मस्जिद - 4733

दरगाह या मजार या मकबरा - 3718

कृषि भूमि - 1795

ईदगाह - 615

इमामबाड़ा या चौकी या कर्बला - 364

मदरसा - 319

प्लॉट - 234

तकिया - 225

भवन - 119

हुजरा - 69

मुसाफिरखाना या सराय - 62

विद्यालय - 53

दारुल-उलूम - 47

बाग - 10

खानकाहा - 9

मकतब - 3

तालाब (मछली पकड़ना) - 2

चिल्ला - 1

आशूरख़ाना - 1

अन्य - 3707 

भोपाल और इंदौर में संपत्तियों की संख्या

 (Note : इस खबर का पूरा डाटा WAQF ASSETS MANAGEMENT SYSTEM OF INDIA की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है।)

Tags:    

Similar News