Rewa: रीवा नगर निगम में हंगामा, भाजपा - कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट

Update: 2025-03-26 11:04 GMT
रीवा नगर निगम में हंगामा

रीवा नगर निगम में हंगामा

  • whatsapp icon

Rewa Municipal Corporation : मध्यप्रदेश। रीवा नगर निगम की बैठक में बवाल हो गया। भाजपा - कांग्रेस पार्षदों की लड़ाई के चलते रीवा नगर निगम जंग का अखाड़ा बन गया। नगर निगम में हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पार्षद एक दूसरे का कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, रीवा नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों के बीच मारपीट के चलते बैठक बाधित हो गई। स्थिति यह हो गई कि, रीवा महापौर और निगम अध्यक्ष को बीच बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। नगर निगम में कांग्रेस का महापौर है। यहां आए दिन भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच विवाद होता रहता है।

सोशल मीडिया के जरिए सामने आए वीडियो में दो पार्षद एक दूसरे की कॉलर पकड़कर एक दूसरे को मारने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पार्टी के पार्षद भी आमने सामने आ गए। मारपीट के चलते एक पार्षद का कुर्ता भी फट गया जबकि एक अन्य पार्षद बेहोश होने की स्थिति में आ गया था। 

विवाद बजट को लेकर हुआ था। भाजपा पार्षदों ने बजट की अर्थी निकाली तो कांग्रेस पार्षद गंगाजल लेकर शुद्धिकरण के लिए सदन में पहुंच गए। इसके बाद खूब बवाल हुआ।

देखिये वीडियो :

Tags:    

Similar News