UP Breaking News: उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा, लड्डू पर्व पर लकड़ी का मचान गिरा, भगदड़ से 80 घायल, 5 की मौत

Update: 2025-01-28 04:05 GMT
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा, लड्डू पर्व पर लकड़ी का मचान गिरा, भगदड़ से 80 घायल, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा

  • whatsapp icon

Major Accident in Uttar Pradesh Baghpat : उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा हो गया है। लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी का पैड गिर गया। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में करीब 80 लोग घायल हुए हैं। कई श्रद्धालु लकड़ी के मचान के नीचे दबे हैं। बताया जा रहा है कि, यहां जैन समाज का कार्यक्रम था। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मृतकों की पहचान तरसपाल जैन, अमित, उषा, सुरेंद्र और अरुण के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मामला बागपत के बड़ौत का है। भगदड़ और हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ लोगों को रिक्शा से भी अस्पताल भेजा गया है। बड़ौत के गांधी रोड पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में 65 फ़ीट ऊंचा मंच बनाया गया था।

निर्वाण महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजन होना था। इसी चलते लकड़ी का मचान तैयार किया गया था। लकड़ी का मचान अचानक गिर गया हिसके बाद कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, घायलों को अलग - अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात की है। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि, एम्बुलेंस कम पड़ गई। कुछ लोग अपने परीजनों को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल में पहुंचे हैं।

Tags:    

Similar News