शिकायत के बाद भी जेई पर नहीं हो रहा एक्शन, मंडल अध्यक्ष से लेकर विधायक तक कर चुके है शिकायत...

अयोध्या: मानकों को दरकिनार कर विद्युत कनेक्शन देने का लगा जेई पर आरोप

Update: 2024-08-11 13:11 GMT

अयोध्या। नाका विद्युत उपकेंद्र के जेई पर नियम और कायदे कानून को दरकिनार कनेक्शन देने का गंभीर आरोप लगा है। सत्ताधारी दल के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने इसकी लिखित शिकायत भी की है। बावजूद इसके भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे विद्युत विभाग के आला अफसर आरोपी जेई पर कार्यवाही करने के बजाय उसके भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा व संरक्षण देने में जुटे है।

बता दें कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने दुर्गापुरी नाका के जेई विकास आर्या के भ्रष्टाचार और कनेक्शन के नाम पर की जा रही धन उगाही की शिकायत विधायक वेद प्रकाश से की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए विधायक ने एक पत्र मुख्य अभियंता को भेजकर मामले के जानकारी मांगी थी। लेकिन आज तक कोई जानकारी नहीं दी गयी। ताजा मामला ये है कि जेई विकास आर्या ने रविन्द्र पांडेय की खतौनी की जमीन पर सारे मानकों को दरकिनार करते हुए छप्पर में रहने वाली महिला रेखा शुक्ला के नाम कनेक्शन दे डाला। जबकि नियम कहता है कि जिसके नाम जमीन का कागज हो और छत लगी हो उसे ही कनेक्शन दिया जा सकता है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर जेई ने किसके आदेश पर और किस वजह से नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए छप्पर में कनेक्शन दिया है। मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने उक्त मामले की जांच करवाकर दोषी जेई के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

Tags:    

Similar News