Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले ही 15 करोड़ लोगों ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान

Update: 2025-01-28 03:33 GMT
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 

  • whatsapp icon

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर रोजाना लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बीते दिनों आंकड़ा 14 करोड़ के पार था। अब उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज (28 जनवरी) अब तक 35.50 लाख से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। इस तरह मौनी अमावस्या से पहले ही 15 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर यह आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।  

महाकुम्भ में बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आस्था की डुबकी लगाई थी। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जल्द ही उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति संगम त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संगम में स्नान किया था। सोमवार देर रात एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि, 'अव्यवस्था सिर्फ़ श्रद्धालुओं को ही नहीं महाकुंभ प्रशासन और प्रबंधन में दिनरात लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी थका रही है। उप्र की सरकार से सविनय निवेदन है कि हमारे अनुरोध को आलोचना न समझे बल्कि आस्थापूर्ण आग्रह मानते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करें। भाजपा सरकार महाकुंभ को आत्म-प्रचार का स्थान न मानकर, सेवाभाव से देखे जिससे शांति की कामना लेकर आए आध्यात्मिक पर्यटकों की यात्रा बिना किसी संघर्ष के शांतिपूर्ण रूप से सुसंपन्न हो सके। अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति भी मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए, उनके उचित विश्राम व भोजन-पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।'

Tags:    

Similar News