ऑस्कर 2025: जीत से एक कदम दूर रह गई प्रियंका चोपड़ा की अनुजा, जानिए किसे क्या मिला?
इस साल भारत की ओर से से एडम जे ग्रेव्स द्वारा निर्देशित और प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग वाली फिल्म अनुजा को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला था। जानिए क्या उसे जीत मिला?;
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ऑस्कर 2025 का आयोजन हो रहा है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी पुरूस्कार ऑस्कर का यह 97 एकेडमी अवॉर्ड्स है। इस ऑस्कर अवॉर्ड 2025 सेरेमनी में कई सितारे दिखाई दिए। आइए जानते हैं कौन सा अवॉर्ड किसे मिला…
हिंदी में भी हुई आस्कर 2025 की होस्टिंग
इस बार आस्कर की होस्टिंग एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन कर रहे हैं। कॉनन ओ'ब्रायन को पहली बार अस्कॉर की होस्टिंग की कमान मिली है। आते ही होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने भारत के लिए कुछ खास बात कह दी। कॉमन ने हिंदी में कहा - नमस्कार। सुबह हो गई है, भारतीय लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर देख रहे हैं। कॉमन का उच्चारण एक दम स्पष्ट था। जिसे सुनकर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया भी दी।
भारतीय की फिल्म को लगा झटका
इस साल भारत की ओर से से एडम जे ग्रेव्स द्वारा निर्देशित और प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग वाली फिल्म अनुजा को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला था। हालांकि अनुजा ऑस्कर जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। अनुजा, 9 साल की एक बच्ची की कहानी है जो फैक्ट्री में काम करती है। उस छोटी बच्ची का रोल सजदा पठान ने निभाया है जो ख़ुद भी चाइल्ड लेबर थी। सजदा को एनजीओ सलाम बालक ट्रस्ट ने रेस्क्यू किया और पढ़ने लिखने का मौका दिया।
The Oscar for Best Actor goes to Adrien Brody! #Oscars pic.twitter.com/O95NtIsleQ
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
यहां पढ़ें ऑस्कर 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट-
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- ‘नो अदर लैंड’
- ‘नो अदर लैंड’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट- ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा’
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- EI MAI
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- विकेड
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- ज़ोई सालडाना
- बेस्ट एडिटिंग- अनोरा
- बेस्ट मेकअप एंड बेस्ट हेयर स्टाइलिंग- द सबस्टैंस
- बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले- कॉनक्लेव
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- अनोरा
- बेस्ट कॉस्ट्यूम- विकेड
- बेस्ट साउंड – ड्यून 2
- बेस्ट विजुअल- ड्यून 2
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट ए रोबोट
- बेस्ट सिनेमाटोग्राफी-द ब्रटलिस्ट