अयोध्या: अयोध्यावासियों को दीपोत्सव से पहले ये बड़ी सौगात देने जा रही है योगी सरकार…

नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग पर जाम से मिलेगी मुक्ति, परियोजना पर खर्च होंगे 17.64 करोड़ रुपये। रोड के दोनों तरफ बनाया जाएगा ढाई-ढाई मीटर का पाथवे…;

Update: 2024-09-25 12:27 GMT
अयोध्यावासियों को दीपोत्सव से पहले ये बड़ी सौगात देने जा रही है योगी सरकार…
  • whatsapp icon

अयोध्या। अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने में जुटी योगी सरकार अयोध्या नगरवासियों को यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देने वाली है। इस वर्ष अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव से पहले शहर के नाका चुंगी हाइवे से जनसंपर्क मार्ग तक फोर लेन सड़क की सौगात प्रदेश सरकार देने जा रही है। इस मार्ग के बन जाने के बाद नाका क्षेत्र मे होने वाले जाम से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

अयोध्या के नगर क्षेत्र में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग तक हर समय जाम लगा रहता है। ऐसे में आए दिन एक्सीडेंट की भी घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे के निकट होने के कारण शहर आने वाले लोगों को नाका होकर आना पड़ता है। देश विदेश से आने वाले दर्शक शहर में जाने के लिए भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।

उन्हें भी जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के अन्य प्रांतों व अन्य देशों से अयोध्या आने वाले लोगों के साथ नगरवासियों को जाम से राहत देने के लिए अयोध्या नगर में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग 750 मीटर फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News