सपा ने दो सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, बदायूं में बदला प्रत्याशी

बदायूं से शिवपाल की जगह उनके बेटे आदित्य यादव लड़ेंगे चुनाव;

Update: 2024-04-12 13:45 GMT
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव 

  • whatsapp icon

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बदायूं सीट पर पार्टी के घोषित उम्मीदवार शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के चुनाव मैदान में उतरने की बात साफ हो गई है। उनके नाम से सपा जिलाध्यक्ष ने नामांकन पत्र खरीदा है। 

सपा ने आज कौशांबी सीट पर विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है। इंद्रजीत सरोज सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर से पांचवीं बार विधायक हैं। वहीं कुशीनगर लोकसभा सीट पर अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

बदायूं में बदला प्रत्याशी 

सपा की बदायूं सीट पर प्रत्याशी बदलने की चल रही अटकलों पर आज विराम लग गया। यहां से अब शिवपाल यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव या पार्टी की ओर से घोषणा तो नहीं की गई लेकिन औपचारिकता के लिए आज सपा जिलाध्यक्ष ने आदित्य यादव के नाम से नामांकन पत्र खरीदा है। जिलाध्यक्ष ने बदायूं से आदित्य यादव के प्रत्याशी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में आदित्य यादव नामांकन करेंगे।

Tags:    

Similar News