Karva Chauth 2024: महिला कैदी जेल में मनाएंगी करवा चौथ, पति का दीदार कर पूरा करेंगी व्रत

Update: 2024-10-19 04:30 GMT

Karva Chauth in Jail 

Karva Chauth in Jail : लखनऊ । करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत करती हैं। इस बार महिला कैदी भी जेल में करवा चौथ का व्रत और पारम्परिक तौर-तरीके से पूजन कर सकेगी। इस सम्बन्ध में राज्य महिला आयोग ने सभी जिला अधिकारीयों को आदेश दे दिया है। सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष कैदियों के लिए भी यह नियम लागू है। 

प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबिता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी भी करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना सकेंगी। महिला बंदी गृहों के अलावा पात्र पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को बंदी गृहों में करवा चौथ का त्योहार संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा। उन्होंने पहले ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए थे। नवरात्र में व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए भी फलाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा था।


Tags:    

Similar News