BJP Announces New State In-Charges

BJP Niyukitya: भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, स्मृति ईरानी से हरीश द्विवेदी तक को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने कई राज्यों में नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का जिम्मा मिला

By : संजय चतुर्वेदी
BJP Niyukitya: भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, स्मृति ईरानी से हरीश द्विवेदी तक को मिली नई जिम्मेदारी

bjp announces new state in charges co incharges under Nitin Nabin

नई दिल्ली। भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की खबर आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम तय कर दिए हैं। कुल मिलाकर देशभर के लगभग सभी बड़े राज्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को चुनावी साल से पहले नई धार देने की कोशिश साफ झलकती है।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान

 पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू सह प्रभारी रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी भी दी गई है। जहां डॉ भोपा सिंह उनके साथ सह प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। यानी एक ही नेता को दो राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है।

बिहार और असम में भी नए चेहरे

बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी होंगे। इसी हरीश द्विवेदी को कर्नाटक का भी प्रभार मिला है। यहां डॉ कसम वेंकटेश्वरलू सह प्रभारी रहेंगे। असम की कमान सीनियर नेता मंगल पांडे को दी गई है। उनके साथ फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा सह प्रभारी के तौर पर जुड़ेंगे।

बड़े राज्यों में किसे मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े प्रभारी होंगे। उनकी टीम में जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी,डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह प्रभारी के तौर पर शामिल हैं। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। वहां  अमित मालवीय, सदानंद शेत तनावडे और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी होंगे। मध्य प्रदेश की कमानन बिप्लब कुमार देब को दी गई है। उनके साथ रेखा वर्मा सह प्रभारी रहेगी। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी बने हैं। कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी फेरबदल

पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह प्रभारी होंगे। यही सुनील बंसल तेलंगाना के भी प्रभारी रहेंगे। जहां अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तमिलनाडु में राम माधव को प्रभार सौंपा गया है। निर्मल कुमार सुराणा और डी के अरुणा सह प्रभारी होंगे। राम माधव को उत्तराखंड का भी जिम्मा दिया गया है। जहां अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी रहेंगी।

दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों की सूची

 दिल्ली में डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे प्रभारी बनाए गए हैं। जायमांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनबेन जरदोश सह प्रभारी होंगे। गुजरात में तरुण चुघ प्रभारी होंगे।
अजय महावर और गोमती साई सह प्रभारी रहेंगे। पंजाब में डॉ सतीश पूनिया प्रभारी बने हैं। वे जम्मू कश्मीर का भी प्रभार संभालेंगे। आंध्र प्रदेश में डॉ अरविंद भदौरिया प्रभारी और वनथी श्रीनिवासन सह प्रभारी होंगी।
केरल में प्रो एम नागराजा प्रभारी और एम वेंकटेशन सह प्रभारी बनाए गए हैं। 
ओडिशा में डी पुरंदेश्वरी प्रभारी और डॉ स्वदेश सिंह सह प्रभारी रहेंगे। झारखंड में गजेंद्र पटेल प्रभारी होंगे। 
सौरभी सिंह और निवेदिता सिंह सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। गोवा में डॉ भारती प्रवीण पवार प्रभारी और अनिल एंटनी सह प्रभारी बनाए गए हैं।
अनिल एंटनी को नागालैंड का प्रभार भी मिला है। हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा प्रभारी और दर्शना सिंह सह प्रभारी होंगी। बाकी छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी नियुक्तियाँ हुई है।
इनमें चंडीगढ़ में महेंद्र पांडे, अंडमान निकोबार में जय प्रकाश, अरुणाचल प्रदेश में डॉ देवेश कुमार, दादरा नगर हवेली में वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, लद्दाख में राजकुमार भाटिया, लक्ष्यद्वीप में जॉर्ज कुरियन, मणिपुर में डॉ राजदीप रॉय, मेघालय में कनाद पुरकायस्थ, मिजोरम में डॉ भगवत कराड, पुदुचेरी में के सुंरेंद्रन, सिक्किम में राजू बिस्ता और त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि ये सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं। इतना ही नहीं आने वाले चुनावी राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली के पूसा में भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू हुआ। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Nov 27, 2026
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

Nov 27, 2026
Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

महादेव सट्टा केस में ED ने दिल्ली के कैटरर राहुल मक्कर और कारोबारी शेली ग्रोवर के ठिकानों पर छापा मारा। रायपुर, भिलाई और धमतरी में भी एक साथ कार्रवाई हुई।

Nov 27, 2026
Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 989 अंक टूटकर 83339 और निफ्टी 277 अंक गिरकर 25607 पर बंद हुआ। ट्रेड डील, कच्चे तेल और ब्याज दर की चिंता ने बाजार को कमजोर किया।<br/>

Nov 27, 2026