शेख हसीना की वापसी पर भारत की दो शर्तें

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत ने कथित तौर पर दो शर्तें रखी हैं। सैन्य विमान से लाने और निष्पक्ष अपील व दोबारा सुनवाई का मौका देने की मांग की गई है।

By : हितेंद्र शर्मा
शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर भारत की दो शर्तें, सैन्य विमान और दोबारा मुकदमे की मांग!

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने हसीना की वापसी का रास्ता निकालने के लिए तारिक रहमान सरकार के सामने दो शर्तें रखी हैं, इनमें बांग्लादेश की सेना की भूमिका और हसीना को कानूनी प्रक्रिया में अपील व दोबारा सुनवाई का अवसर देने की मांग शामिल है । हालांकि भारत सरकार ने इन शर्तों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

पहली शर्त: बांग्लादेश की सेना संभाले वापसी की जिम्मेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक भारत चाहता है कि शेख हसीना को वापस लाने की जिम्मेदारी बांग्लादेश की सेना ले । हसीना 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत पहुंची थीं। इसलिए उनकी वापसी भी सेना की निगरानी में हो।  इसके लिए बांग्लादेश दिल्ली से सैन्य विमान भेज सकता है या सीमा पर किसी तय स्थान पर अपनी सेना के जरिए उन्हें वापस ले सकता है, रिपोर्ट के अनुसार भारत इस प्रक्रिया के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को तैयार है ।

दूसरी शर्त: अपील और नए सिरे से सुनवाई का मौका

भारत की दूसरी कथित शर्त हसीना के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई से जुड़ी है । भारत चाहता है कि बांग्लादेश उन्हें मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का अवसर देने की गारंटी दे। साथ ही जुलाई 2024 में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मामलों में दोबारा सुनवाई हो । गौरतलब है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी, हसीना ने आरोपों और सुनवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

भारत ने रिपोर्ट पर क्या कहा?

13 नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इन कथित शर्तों के बारे में सवाल पूछा गया था, उन्होंने सीधे तौर पर रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया।  उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण कानूनी मामला है और इससे जुड़े मामलों को उसी के अनुसार निपटाया जाएगा।

दिसंबर में लौटने की तैयारी में हैं हसीना

शेख हसीना ने जुलाई 2026 में रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने और अदालत के सामने पेश होने की योजना बना रही हैं । उन्होंने यह भी माना था कि वापसी पर उन्हें गिरफ्तारी, जेल या जान का खतरा हो सकता है ।  फिलहाल उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। भारत की कथित शर्तों पर बांग्लादेश सरकार की ओर से भी औपचारिक सहमति की पुष्टि नहीं हुई  है। इसलिए इसे दोनों देशों के बीच तय समझौता मानना जल्दबाजी होगी । 

संबंधित सामग्री

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Nov 14, 2026
मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

मौत की सजा पर भारत ने UN में क्यों किया विरोध, न्यायेतर हत्याओं और मृत्युदंड में अंतर भी बताया?

संयुक्त राष्ट्र में मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने वोट दिया। भारत ने न्यायिक सजा और गैरकानूनी हत्याओं को अलग-अलग रखने की मांग की।

Nov 14, 2026
Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव;  धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव; धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव उत्सव मनेगा। 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह होगा।

Nov 14, 2026
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने बताई आउटेज की वजह; साइबर हमले को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट ने Outlook और Microsoft 365 की वैश्विक तकनीकी खराबी ठीक कर दी है। कंपनी ने नेटवर्क अपग्रेड को वजह बताया और ग्राहकों से माफी मांगी।

Nov 14, 2026
महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ CBI की छह राज्यों में कार्रवाई। भोपाल और इंदौर समेत 33 ठिकानों पर छापे, लाइव सट्टा पैनल बंद कराए और म्यूल खातों व हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

Nov 14, 2026