IPL में भिड़ेंगे पुराने रूममेट, रोमांच से भरपूर होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का म

IPL में भिड़ेंगे पुराने रूममेट, रोमांच से भरपूर होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला...

By : Rashmi Dubey
IPL में भिड़ेंगे पुराने रूममेट, रोमांच से भरपूर होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला...

SRH VS GT: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है, लेकिन इस बार फोकस सिर्फ टीमों पर ही नहीं बल्कि 'आईएएस' की टक्कर पर भी है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्रिकेट में 'आईएएस' का क्या मतलब होता है? दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं ईशान किशन (आई), अभिषेक शर्मा (ए) और शुभमन गिल (एस) की दोस्ती और मैदान पर होने वाली भिड़ंत की।

ये तीनों खिलाड़ी मैदान के बाहर भले ही करीबी दोस्त हों, लेकिन इस मैच में दो अपने दोस्त के खिलाफ उतरेंगे। ऐसे में क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले में दोस्ती और प्रोफेशनलिज़्म की दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी।

पहली बार आमने-सामने होंगे ईशान, अभिषेक और शुभमन

IPL 2025 का रोमांचक मोड़ तब देखने को मिलेगा जब करीबी दोस्त पहली बार मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा एक साथ खेलते नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ होंगे शुभमन गिल, जो गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे हैं।

पहली बार ऐसा मौका होगा जब ये तीनों युवा सितारे एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। SRH और GT के इस मुकाबले में तेज शुरुआत का जिम्मा इन्हीं खिलाड़ियों पर होगा, जिससे मैच की दिशा तय हो सकती है।

अब बड़ी पारी का इंतजार

IPL 2025 में जहां फैंस को ‘IAS’ यानी ईशान, अभिषेक और शुभमन की तिकड़ी से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। वहीं अब तक इन सितारों का जलवा फीका ही रहा है। ईशान किशन ने भले ही अपनी पहली ही पारी में शानदार शतक जड़ा हो, लेकिन उसके बाद वो लगातार तीन पारियों में फ्लॉप रहे।

वहीं अभिषेक शर्मा का हाल और भी निराशाजनक रहा। उन्होंने चार पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 33 रन बनाये हैं। कप्तान शुभमन गिल भी अब तक अपनी फॉर्म नहीं पकड़ सके हैं और तीन मैचों में सिर्फ 85 रन बना पाए हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ये दोस्ताना तिकड़ी अगले मुकाबले में अपनी छाप छोड़ पाएगी।

IPL में भिड़ेंगे पुराने रूममेट

IPL 2025 का मजा तब और बढ़ जाएगा जब सबसे अच्छे दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। शुभमन गिल और ईशान किशन जब अपनी-अपनी टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो यह मुकाबला और भी खास हो जाएगा। ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए साथ खेलते हुए रूममेट भी रह चुके हैं।

शुभमन और ईशान ने खुद रोहित शर्मा को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब जब आईपीएल के मंच पर दोस्त विरोधी बन गए हैं, तो फैन्स को मैदान पर जोरदार भिड़ंत देखने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026