GoaFire News: गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर में धमाके से तबाही, 25 मौतें, CM बोले-लापरवाही बर्द

GoaFire News: गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर में धमाके से तबाही, 25 मौतें, CM बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

By : Swadesh Bhopal
GoaFire News: गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर में धमाके से तबाही, 25 मौतें, CM बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल अरपोरा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट ने भीषण त्रासदी ला दी। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ और 7 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे हुए इस ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा क्लब चंद ही मिनटों में धुएं और लपटों से भर गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। CM सावंत ने बताया कि 3 लोग जलने से और बाकी दम घुटने से मारे गए। उन्होंने कहा कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया कि क्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया गया था, जिसे मुख्य लापरवाही माना जा रहा है।

किचन से उठी आग और तबाह हुआ सब

गोवा के DGP आलोक कुमार ने बताया कि आग सबसे पहले क्लब के ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन में लगी, जहां से यह तेजी से ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। सबसे अधिक शव किचन और उससे सटे हिस्सों में मिले हैं। दो लोग भागने की कोशिश में सीढ़ियों पर दम तोड़ बैठे।

लोग गलती से किचन में गए और बाहर निकल नहीं पाए

खबर है कि रात में वीकेंड पार्टी चल रही थी और करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर थे। जैसे ही धुआं उठने लगा, भगदड़ मच गई। घबराहट में कई लोग नीचे भागे और गलती से किचन एरिया में फंस गए। बाहर निकलने का रास्ता बेहद संकरा था। उन्होंने कहा-“पाम लीव्स की सजावट थी, जो तुरंत आग पकड़ गई और पूरा क्लब चंद सेकंड में जल उठा।”

CM सावंत का बयान-“लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई”



CM ने X पर पोस्ट किया कि यह गोवा के लिए बेहद दुखद दिन है। उन्होंने कहा कि हादसे की हर एंगल से जांच होगी-क्या क्लब में बिल्डिंग और फायर सेफ्टी नियम लागू थे या नहीं। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

संबंधित सामग्री

IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

एक स्पोर्ट्स साइट की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की नीलामी इस बार गोवा के एक होटल में सजेगी। बीसीसीआई की टीम ने फ्रेंचाइजियों को बुकिंग के लिए जानकारी भेज दी है। पर औपचारिक ईमेल बाकी है।

Oct 17, 2026
Train Accident: शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल

Train Accident: शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल

शाजापुर में मक्सी और पीर उमरोद के बीच पटरी सुधार रहे कर्मचारियों की ट्रॉली से गोवा एक्सप्रेस भिड़ गई। एक रेलकर्मी ने दम तोड़ा, दूसरा अस्पताल में भर्ती है। जांच जारी है।

Oct 16, 2026
फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सूरज गुप्ता के मकान में सिलिंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। सीएम योगी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Sep 28, 2026
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे हैं। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।<br/>

Sep 28, 2026
भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल में स्थित SAI केंद्र से गोलकीपर मोहित एसएच का FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए इंडिया टीम में सिलेक्शन हुआ है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले टूर्नामेंट में गोल बचाने की जिम्मेदारी होगी।

Jul 21, 2026