वाराणसी दाल मंडी में जर्जर मकानों पर बुलडोजर एक्शन, व्यापारी ने खुद पर डाला पेट्रोल

वाराणसी दाल मंडी में जर्जर मकानों पर बुलडोजर एक्शन, व्यापारी ने खुद पर डाला पेट्रोल

वाराणसी की दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान 18 मकान-दुकान ढहे। एक व्यापारी ने आत्मदाह की धमकी दी।

By : स्वदेश डेस्क
वाराणसी दाल मंडी में जर्जर मकानों पर बुलडोजर एक्शन, व्यापारी ने खुद पर डाला पेट्रोल

वाराणसीः शहर की पुरानी और व्यस्त दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। अभियान के तहत जर्जर घोषित किए गए 21 मकानों और दुकानों में से 18 को बुलडोजर और हथौड़ों की मदद से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी ने विरोध के चरम रूप में खुद पर पेट्रोल डाल लिया और अपने मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी उसे लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन व्यापारी का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

नाराज व्यापारी का कहना था कि उसका मकान जर्जर नहीं है और प्रशासन जानबूझकर उसे जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहता है। उसने साफ कहा कि अगर मकान गिराया जाएगा तो उसे उचित मुआवजा दिया जाए। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी दुकान में आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना के बाद अन्य दुकानदार और स्थानीय लोग भी बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। लोग प्रशासन से कम से कम 10 दिन की मोहलत देने की मांग करते रहे, ताकि वे अपने सामान और वैकल्पिक इंतजाम कर सकें। कई लोग इस दौरान रोते-बिलखते नजर आए और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और विरोध कर रहे 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें खींचते हुए ले गई, इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी शिकायत सामने आई।

प्रशासन का कहना है कि दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए जर्जर मकानों और दुकानों को हटाया जा रहा है। दाल मंडी में एक ही दिन में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने पूरे इलाके में तनाव और असंतोष का माहौल पैदा कर दिया है।

संबंधित सामग्री

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

Nov 23, 2026
मैथिली ठाकुर के पिता पर प्रशासन का एक्शन, शिकायत के बाद हटाया अतिक्रमण; विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर

मैथिली ठाकुर के पिता पर प्रशासन का एक्शन, शिकायत के बाद हटाया अतिक्रमण; विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के परिवार से जुड़ा जमीन विवाद अब चर्चा में है

Nov 13, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

श्योपुर में मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार मामले में पुलिस और वन विभाग ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो अवैध टोपीदार बंदूकें भी जब्त हुई हैं।

Oct 30, 2026