Bhopal Bulldozers Action

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

By : विकास जैन
Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता

Bhopal Bulldozers Action: राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है। तड़के सुबह से ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐशबाग क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आया और बड़ी मशीनों की मदद से जर्जर आवासों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

80 मशीनें और 200 कर्मचारी 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस बल की तैनाती तड़के 4 बजे से की गई, जबकि जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने सुबह 5 बजे से जर्जर क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू किया। इस अभियान में नगर निगम के करीब 200 कर्मचारियों के साथ जेसीबी, पोकलेन और डंपर समेत लगभग 80 मशीनों को लगाया गया है। प्रशासन के मुताबिक, दिन में 2 बजे तक 650 जर्जर आवासों को जमींदोज करने की कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिरासत में कांग्रेस नेता

कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से रहवासियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जर्जर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों का सामान नगर निगम के अमले द्वारा सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया गया। उधर, ऐशबाग में मकान तोड़े जाने की कार्रवाई का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अशोका गार्डन थाने ले जाया गया।

अधिकारियों की लगातार निगरानी

पूरे अभियान पर अधिकारियों की सीधी नजर बनी हुई है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, कलेक्टर प्रियंक मिश्र और नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार द्वारा स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के चलते ऐशबाग और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।

संबंधित सामग्री

Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में आज 22 नवंबर 2026 को एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है।

Nov 22, 2026
MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

मध्य प्रदेश BJP में लंबे समय से रूकी नियुक्तियों पर विचार करने और उनपर सहमति देने के लिए राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है।

Nov 18, 2026
IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं से संबंधी विषयों पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रीफिंग देने के लिए IPS अधिकारी तरुण नायक

Nov 17, 2026
Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Nov 15, 2026
BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर नगर निगम ने पहली बार गाइड लाइन जारी की है।

Oct 19, 2026