Amethi Numbari Bagh Land Dispute Complaint to SDM

Amethi News: अमेठी के करनाईपुर में नंबरी बाग की जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, एसडीएम से शिकायत

अमेठी के करनाईपुर में 35 हिस्सेदारों वाली नंबरी बाग की जमीन पर कथित जबरन निर्माण का आरोप लगा है। किरन सिंह ने एसडीएम से रोक की मांग की, मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

By : स्वदेश डेस्क
Amethi News: अमेठी के करनाईपुर में नंबरी बाग की जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, एसडीएम से शिकायत

amethi construction on disputed land

विवेक सिंह, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी के टीकरमाफी चौकी क्षेत्र के रानीपुर मजरे करनाईपुर गांव में नंबरी बाग की जमीन पर कथित रूप से जबरन निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले में गांव निवासी किरन सिंह पत्नी धीरेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी अमेठी को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और जमीन के हिस्सेदारों को चिन्हित कराए जाने की मांग की है। जमीन में 35 हिस्सेदार बताए गए हैं और इसका मुकदमा अदालत में भी चल रहा है।

साढ़े साथ बीघा जमीन के 35 हिस्सेदार

शिकायतकर्ता के अनुसार नंबरी बाग में गाटा संख्या 258, 263, 282 और 284 की करीब साढ़े सात बीघा जमीन है। इसमें कुल 35 हिस्सेदार बताए गए हैं, जबकि आरोप है कि 19 लोग जमीन पर अवैध रूप से बसे हुए हैं। सही हिस्सेदारों को चिन्हित करने और कथित रूप से अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने को लेकर न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक अमेठी के यहां 16 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 144 के तहत मुकदमा भी दायर किया गया है।

कोर्ट में केस, फिर भी निर्माण का आरोप

मुकदमे के वादी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि 35 हिस्सेदारों वाली नंबरी बाग की जमीन में कुछ लोग कथित रूप से जबरन निर्माण कर रहे हैं। इसी को लेकर खातेदार किरन सिंह ने उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की है। उनका कहना है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इसी खाते के हिस्सेदार सुबेदार सिंह उर्फ लाल सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग दबंगई दिखाते हुए विवाद और मारपीट पर उतारू रहते हैं। उन्होंने मांग की कि न्यायालय का फैसला आने तक निर्माण कार्य रोका जाए। न्यायालय के निर्णय के बाद सभी वैध हिस्सेदार अपनी-अपनी जमीन का सीमांकन कराकर निर्धारित हिस्से पर निर्माण करें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026