लखनऊ में डॉ. शाहीन के ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी

लखनऊ में डॉ. शाहीन के ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी

By : Swadesh Bhopal
लखनऊ में डॉ. शाहीन के ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी

कार में AK-47 लेकर चलने वाली महिला चिकित्सक डॉ. शाहीन शाहिद के ठिकानों पर एटीएस ने छापेमारी की। एटीएस टीम ने मंगलवार सुबह 12 से अधिक जगहों पर रेड की। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद एटीएस करीबियों की जांच कर रही है।

डॉ. शाहीन, हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड हैं। एटीएस के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद के भाई, आईआईएम रोड निवासी डॉ. परवेज अंसारी के मकान में भी छापेमारी की गई। मड़ियांव के मुतक्कीपुर इलाके और खंदारी बाजार में भी रेड की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौजूद रही। डॉ. परवेज के अलावा सहारनपुर में डॉ. आदिल अहमद के तीन करीबियों को हिरासत में लिया गया।

शाहीन के पिता और भाई से पूछताछ

टीम ने डॉ. परवेज से तीन घंटे तक पूछताछ की। उनके आतंकी मुजम्मिल से संपर्क होने की संभावना जताई जा रही है। एटीएस ने उन्हें हिरासत में लिया। परवेज का लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं है। उनकी क्लीनिक सहारनपुर के देहरादून चौक पर स्थित है।

एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. शाहीन के पिता शाहिद अंसारी से भी दो घंटे तक पूछताछ की। पिता ने बताया कि एक माह पहले उनकी बेटी डॉ. शाहीन से फोन पर बात हुई थी। वह अपने पति से विवाद को लेकर परेशान हैं। पिता का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद शोएब है, जो उनके साथ रहता है। दूसरी बेटी डॉ. शाहीन है और तीसरा बेटा डॉ. परवेज अंसारी है। पिता को बेटी के आतंकी होने की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा है।

बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और निजी फाइलें

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को कुछ संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और निजी फाइलें मिलीं। अधिकारियों ने डॉ. परवेज के घर से बरामद की गई चीजों को सील कर जांच के लिए भेज दिया। एटीएस ने यहां तीन घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की।

पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों से संबंध

एटीएस अफसरों के मुताबिक, शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी कानून एवं व्यवस्था एल.आर. कुमार का कहना है कि शाहीन के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।

आतंकी गतिविधियों की साजिश

आईजी कानून एवं व्यवस्था एल.आर. कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि डॉ. शाहीन शाहिद का संपर्क कई संदिग्ध नेटवर्क से था। इनकी डोर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़ी हुई है। दावा है कि यह मॉड्यूल भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने की साजिश रच रहा था।

अब तक 7 गिरफ्तारियां

एल.आर. कुमार ने बताया कि अब तक मॉड्यूल से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 2,900 किलो आरडीएक्स भी जब्त किया गया है।

पुलिस महानिदेशक की हाई लेवल मीटिंग

प्रदेश में किसी भी तरह की आतंकवादी घटना को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें एडीजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रमुख शहरों में तलाशी अभियान और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के सख्त निर्देश दिए गए।

गिरफ्तार सहारनपुर के डॉ. आदिल अहमद राठर के तीन करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

डॉ. शाहीन का नाम फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। यहां वह किसी शैक्षणिक प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य सेवा से संबंधित भूमिका में थीं। एटीएस अब यह जांच कर रही है कि यूनिवर्सिटी के माध्यम से किसी तरह का आतंकी फंडिंग नेटवर्क संचालित तो नहीं किया जा रहा था। शाहीन लंबे समय से संदिग्ध लोगों के संपर्क में थीं और कई बार जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच यात्रा कर चुकी हैं।


संबंधित सामग्री

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

Oct 28, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026
Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

Oct 26, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026