बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को दीवाली की रात गोली मार दी गई थी। गनीमत रही की गोली उनके सिर में कान के पीछे लगी। अब अस्पताल से उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने गांव के ही धीरज को हमलावर बताया है। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि वह अब खतरे से बाहर हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटाकों को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
जानकारी के अनुसार, वारदात रमाला ताना क्षेत्र के गोपालपुरि खड़ाना गांव की है। सौरभी के बड़े भाई विनीत तोमर के मुताबिक दीवाली की रात परिवार के बच्चे घर के बाहर पटाके जला रहे थे। तभी पड़ोस के धीरज और प्रवीण नशे में वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। सौरभ और घरवालों ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने पहले मारपीट की। वहीं, विवाद बढ़ा तो धीरज ने गोली चला दी। फायरिंग होते ही गोली सौरभ के सिर में जा लगी।
ICU से वीडियो जारी कर बताया आरोपी का नाम
सौरभ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया। वहां, उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब उन्होंने वीडियो जारी कर अपना परिचय दिया और बताया कि वे राष्ट्रपति के अंगरक्षक के रूप में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि गोली मारने वाला धीरज है और उनके ही गांव का रहने वाला है। सौरभ के मुताबिक थाने में शिकायत दी जा चुकी है और वे अब खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने बनाईं तीन टीमें
बड़ौत की सीओ अंशु जैन ने बताया कि 8 नवंबर को गोपालपुर खड़ाना गांव में गोली चलने की सूजना मिली थी। इसमें सौरभ नाम के युवक को गोली लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं।
दो दिन की छुट्टी पर आए थे घर
जानकारी के अनुसार, सौरभ दो दिन की छुट्टी पर गांव आए थे। अचानक हुई वारदात से घर में चीख पुकार मच गई थी। भाई विनीत ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर नाराजगी नहीं जताई है। उनका कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।