बिलासपुर में हिंसा की घटना

बिलासपुर में हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में पथराव, TI समेत कई घायल

बिलासपुर में एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवाद बढ़ गया, जिसके चलते दो पक्षों में पथराव और मारपीट हुई। पुलिस पर भी हमला किया गया, कई घायल हुए।

By : नरेंद्र कुमार
बिलासपुर में हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में पथराव, TI समेत कई घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी के सिर में चोट लगी। एक आरक्षक समेत कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके का है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पहुंचे।वहां दोनों पक्षों के बीच पहले बहस और मारपीट हुई। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग जुटने लगे और मामला पथराव तक पहुंच गया। देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों, घरों और वाहनों में तोड़फोड़ की स्थिति बन गई।

पुलिस पर भी हुआ पथराव

विवाद बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर स्थिति शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आए।पथराव के दौरान तारबाहर TI रवि तिवारी के सिर में चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। सिविल ड्रेस में पहुंचे CSP गगन कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की जानकारी सामने आई है।

लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हालात लगातार बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।जांजगीर-चांपा और मुंगेली के साथ ही सीएएफ से भी जवानों को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक करीब 400 से ज्यादा जवानों को इलाके में तैनात किया गया।

थाने के अंदर भी पहुंची भीड़

रात में स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ लोग सिटी कोतवाली थाने के अंदर पहुंच गए। यहां भी काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही।लोग पथराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

हेलमेट पहनकर अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

तनाव को देखते हुए कलेक्टर और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल मार्च किया।इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी। सिटी कोतवाली चौक के आसपास बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

रातभर पुलिस की पेट्रोलिंग

मसानगंज और खपरगंज इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई। देर रात तक पुलिसकर्मी इलाके में पेट्रोलिंग करते रहे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।प्रशासन ने आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया है, ताकि किसी तरह की दोबारा हिंसक स्थिति न बने।

कलेक्टर-एसएसपी ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला व्यक्तिगत विवाद से शुरू होने की बात सामने आई है। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और पथराव हुआ। अधिकारियों ने कहा कि घटना में घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है और जो भी व्यक्ति हिंसा या तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस इलाके में तैनात है और घटना से जुड़े वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026