BJP MLA Rameshwar Sharma

BJP MLA Rameshwar Sharma: काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को BJP का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और तीखी हो गई है।

By : विकास जैन
BJP MLA Rameshwar Sharma: काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

BJP MLA Rameshwar Sharma: काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर भड़के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

BJP MLA Rameshwar Sharma: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को BJP का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और तीखी हो गई है। कांग्रेस द्वारा हरदीप सिंह पुरी के नामांकन का विरोध करने और उन्हें काले झंडे दिखाने की चेतावनी पर हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऐतराज जताया है और कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस का इतिहास सिख समाज के प्रति विरोध का रहा है। जब भी सिख समुदाय के किसी व्यक्ति को बड़ा पद या सम्मान मिलता है, तो कांग्रेस असहज हो जाती है और विरोध की राजनीति करने लगती है। रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि 1984 में निर्दोष सिखों के खिलाफ हुए घटनाक्रम के बाद भी कांग्रेस ने कभी प्रायश्चित नहीं किया। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन को पीड़ितों की संवेदनाओं के खिलाफ बताया।

सनातन का अंग सिख समाज

भाजपा विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा सिख समाज के साथ खड़े रहकर अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिख समाज सनातन संस्कृति, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला अभिन्न अंग है। बयान के अंत में विधायक ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि काले झंडे दिखाने और विरोध करने की इस राजनीति का डटकर राजनीतिक मुकाबला किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

Nov 14, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026