CG BJP New In-Charge Smriti Irani

Chhattisgarh BJP Niyukti: छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी, जानें कौन बनें सह प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया, कुल 36 जगहों पर नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh BJP Niyukti: छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा फेरबदल, स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी, जानें कौन बनें सह प्रभारी

BJP Incharge and co incharge change in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य की कमान स्मृति ईरानी को सौंपी है। वहीं, सिद्धार्थ संभू को सह प्रभारी बनाया गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में एक साथ बड़ा फेरबदल किया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर 36 जगहों पर प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं। इस संबंध में राज्यसभा सांसद और पार्टी मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ की ओर से आदेश जारी किया गया है।

स्मृति ईरानी को मिली दोहरी जिम्मेदारी

खास बात यह है कि स्मृति ईरानी को सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी गई है। यानी एक साथ दो राज्यों का प्रभार अब उनके पास होगा। स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री हैं और मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। 2003 में पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष तक का सफर तय किया। 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर वे राष्ट्रीय सुर्खियों में आई थीं। हालांकि 2024 में इसी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें संगठन में महासचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू को बनाया गया है। जानिए कौन हैं वह?

कौन हैं सिद्धार्थ शंभू

छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी बनाए गए सिद्धार्थ शंभू बिहार के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए ही उन्हें यह नई भूमिका सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू दोनों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में राज्य में संगठन और मजबूत होगा।

देशभर में एक सात हुआ बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने इसी क्रम में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी बदले हैं। उत्तराखंड में दुष्यंत गौतम की जगह अब राम माधव प्रभारी होंगे। वहीं, बांसुरी स्वराज को नई जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा एक बार फिर प्रभारी बनाए गए हैं। साथ ही रीना कश्यप को नई भूमिका मिली है। राजस्थान में संजय भाटिया नए प्रभारी होंगे। वहीं, कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को प्रभारी और सांसद रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा की जिम्मेदारी भी स्मृति ईरानी को ही मिली है। जहां डॉ भोला सिंह सह प्रभारी होंगे। इस पूरे फेरबदल से साफ है कि पार्टी आगामी चुनावों से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026