पार्षद सौरभ सिंह मोनू एवं डॉ.सत्या सिंह ह्यूमन ने बढ़ाया हौसला

पार्षद सौरभ सिंह मोनू एवं डॉ.सत्या सिंह ह्यूमन ने बढ़ाया हौसला

Lucknow: आशियाना एक निजी होटल में बच्चों के लिए राइज एंड शाइन फाउंडेशन ने फैशन शो और टैलेंट हंट सीजन-1 का आयोजन किया।

By : Swadesh Editor
पार्षद सौरभ सिंह मोनू एवं डॉ.सत्या सिंह ह्यूमन ने बढ़ाया हौसला

लखनऊ। आशियाना एक निजी होटल में बच्चों के लिए राइज एंड शाइन फाउंडेशन ने फैशन शो और टैलेंट हंट सीजन-1 का आयोजन किया। कार्यक्रम निर्देशक राखी सिंह, आयोजक अंजलि अग्रवाल एवं प्रबंधक निधी तलवानी रहीं। मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू थे। अन्य अतिथियों में पूर्व डीएसपी डॉ. सत्या सिंह ह्यूमन, सह संयोजक भाजपा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान' बबीता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडेय, किड्जी स्कूल की प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह, प्रभात एवं शिप्रा श्रीवास्तव, नेहा मिश्रा रहे। कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।


नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्यूट अंदाज से रैंप वॉक एवं डांस किया। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। राइस एंड शाइन फाउंडेशन की एमडी राखी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान करना था ताकि वे प्रतिभा को निखार सकें। आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने आ सकें। एंकर आरजे राहुल ने संचालन किया। जूरी पैनल में अनामिका गुप्ता, अम्बिका घोष एवं प्रीति अग्रवाल रहीं।


फैशन शो और टैलेंट राउंड की धूम 

फैशन शो में बच्चों का आत्मविश्वास देखने लायक था। नौ माह से पंद्रह साल के बच्चों ने पसंद के फैशनेबल कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया। पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृति का प्रदर्शन किया तो किसी ने वेस्टर्न आउटफिट में जलवा बिखेरा। टैलेंट राउंड में बच्चों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ और रैंप वॉक किया। नन्हीं आद्या अवस्थी और हर्षिता सिन्हा ने मीठी आवाज में गाना गाकर सबका दिल जीत लिया। मिश्का सूरी ने डांस मूव्स से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।


बेबी शो में लिनिका मुंडेजा विजेता बनीं

बेबी शो में लिनिका मुंडेजा विजेता बनीं। प्रिशा शिवहरे, नित्या और अविका अग्रवाल रनर अप रहीं।फैशन शो ग्रुप-ए के विजेता अद्विक श्रीवास्तव रहे। रनर अप में कियारा अस्थाना, रिशान श्रीवास्तव, अव्यान मिश्र, सवी शर्मा एवं यशस्विका वर्मा रहीं। ग्रुप-बी की विजेता वंशिका मिश्रा रहीं। रनर अप में विनायक एवं मयंक रहे। ग्रुप-ए डांस की विजेता निवांशी सिंह रहीं। रनर अप में काव्या, गौरांगी एवं वरालिका रहीं। सिंगिंग के विजेता तक्ष सिंह रहे। आद्या अवस्थी, हर्षिता सिन्हा एवं एवं निकुंज गुप्ता रनर अप रहे।



संबंधित सामग्री

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर में तैनात 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Nov 22, 2026
UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

UP Pension Decision: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 2 कानून रद्द, कर्मचारियों को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के 2021 और 2025 के पेंशन कानूनों को असंवैधानिक बताया। नियमित कर्मचारियों की शुरुआती अस्थायी सेवा पेंशन में जुड़ेगी, दावों पर 6 महीने में फैसला होगा।

Nov 20, 2026
Transfer News: जिला बदलने का मौका और बीमा, ग्रेच्युटी की उम्मीद, यूपी के NHM संविदा कर्मियों की मुराद पूरी

Transfer News: जिला बदलने का मौका और बीमा, ग्रेच्युटी की उम्मीद, यूपी के NHM संविदा कर्मियों की मुराद पूरी

उत्तर प्रदेश में NHM संविदा कर्मचारियों के लिए तबादला नीति लागू हो गई है। अब हर तीसरे साल जिला बदल सकेगा। ग्रेच्युटी, EPF और 5 लाख के बीमा का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

Nov 11, 2026
Politics News:दीवाली की ईद से तुलना पर खरगे पर भड़के बृजलाल, बोले- 'तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए'

Politics News:दीवाली की ईद से तुलना पर खरगे पर भड़के बृजलाल, बोले- 'तुष्टीकरण की राजनीति में इतना मत गिरिए'

दीवाली की तुलना ईद से करने पर भाजपा सांसद बृजलाल ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। रजाकारों और इंडियन मुजाहिदीन पर चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए।

Nov 10, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026