कन्वर्जन रैकेट का भंडाफोड़, लालच देकर 70 लोगों को बनाया निशाना

कन्वर्जन रैकेट का भंडाफोड़, लालच देकर 70 लोगों को बनाया निशाना

By : Swadesh Bhopal
कन्वर्जन रैकेट का भंडाफोड़, लालच देकर 70 लोगों को बनाया निशाना

लखीमपुर खीरी में चर्च की शह पर मत परिवर्तन का नया मामला सामने आने से इलाके में हलचल मची हुई है। आरोप है कि गांव में आयोजित कार्यक्रम के जरिए 70 लोगों को इलाज कराने का झांसा देकर, साथ ही पैसे और जमीन का लालच देकर मत परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। यह तरीका गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था।

फूलबेहड़ क्षेत्र में जबरन मत परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला सुरजीपुरवा गांव, रामनगर खुर्द ग्राम सभा से जुड़ा है। पीड़ित नितिन सैनी की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

70 लोगों को निशाना बनाया गया

पीड़ित नितिन सैनी ने बताया कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य लाभ के लिए गांव स्थित रामचन्दी के आवास पर जाते थे। 9 जनवरी 2026 को रामसहारे के बुलावे पर वह वहां पहुंचे, जहां ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रार्थना सभा के नाम पर 70 से अधिक लोगों को एकत्र कर मत परिवर्तन कराया जा रहा था।

तहरीर के अनुसार, सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई और लोगों को हिंदू धर्म छोड़ने के लिए उकसाया गया। सभा समाप्त होने के बाद नितिन सैनी को 5 हजार रुपए नकद, राशन, दवाइयां, बाइबिल और क्रॉस चिन्ह देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उन्हें जमीन देने और देखभाल का आश्वासन भी दिया गया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उसे घेर लिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही पादरी सहित सभी आरोपी पीछे के दरवाजे से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में रामचन्दी, रामसहारे, विजयपाल और एक अज्ञात पादरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 299 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अमरोहा में बजरंग दल का हंगामा

चर्च में चल रही थी प्रार्थना सभा, पुलिस ने सभी को वापस भेजा

मंडी धनौरा कस्बे के शेरपुर चुंगी स्थित एक चर्च में मत परिवर्तन का मामला सामने आया है। रविवार को चर्च पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया।

बजरंग दल नेता हेमंत सारस्वत का आरोप है कि चर्च में हिंदू समाज के गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर मत परिवर्तन कराया जा रहा था। वहां आने वाले लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज का झांसा और पैसों का लालच दिया जा रहा था।

हंगामे की सूचना मिलते ही धनौरा थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। चर्च परिसर के अंदर और बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला चामुंडा स्थित एक चर्च पर हंगामा होने की सूचना मिली थी। चर्च में कुछ लोग इकट्ठा थे और धार्मिक सभा का आयोजन चल रहा था। उन्हें घर वापस भेज दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच जारी है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।



संबंधित सामग्री

MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

श्योपुर में मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार मामले में पुलिस और वन विभाग ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो अवैध टोपीदार बंदूकें भी जब्त हुई हैं।

Oct 30, 2026
Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

दुर्ग में खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी के दो लोग हिरासत में हैं और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।<br/>

Oct 26, 2026
Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

Oct 26, 2026
Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

Carbide Gun Seized: ग्वालियर में दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कारखाने और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

दीवाली से पहले ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। सिरोल के कारखाने से 58 और मुरार की दो दुकानों से 8 गन जब्त हुई। सीएम मोहन के निर्देश के बाद कार्रवाई हुई।

Oct 24, 2026
Ramgyan Gupta Hardoi: सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर लटकी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तलवार

Ramgyan Gupta Hardoi: सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर लटकी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तलवार

सिटी कोतवाली अंतर्गत सांडी चुंगी क्षेत्र के रामज्ञान गुप्ता (प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा) के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है।

Oct 24, 2026