खुटेला गांव में रोड किनारे आराम फरमाते दिखी मादा टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

खुटेला गांव में रोड किनारे आराम फरमाते दिखी मादा टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाने के खुटेला गांव में एक बाघिन की हलचल से दहशत मच गई। वन विभाग का ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी।

By : स्वदेश डेस्क
खुटेला गांव में रोड किनारे आराम फरमाते दिखी मादा टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

शिवपुरीः माधव टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों की चहलकदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सुरवाया क्षेत्र के खुटेला गांव से सामने आया है। यहां बुधवार के दिन ग्रामीणों ने सड़क किनारे बैठी एक मादा टाइगर को देखा। यह दृश्य सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मादा टाइगर काफी देर तक सड़क किनारे झाड़ियों के पास बैठी रही। इस दौरान राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर मामले से अवगत कराया। टाइगर के खुले में देखे जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया।


मौके पर पहुंची वन विभाग ने संभाला मोर्चा

जानकारी के आधार पर कुछ ही देर में माधव टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के कर्मचारियों ने लोगों को वहां से हटाया। टीम ने सायरन की मदद से टाइगर को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया। इसके बाद वह धीरे-धीरे सड़क से हटकर खेतों के रास्ते जंगल की दिशा में चली गई।

ग्रामीणों को अकेले ना निकलने की सलाह

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह वही मादा टाइगर है, जो बीते दिनों पार्क सीमा से बाहर निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रही थी। साथ ही पहले भी सरदारपुरा सहित आसपास के गांवों में देखी जा चुकी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों को घर के अंदर रखने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की सलाह दी है।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद खुटेला गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

तराई के घने जंगलों, कलकल बहती नदियों और दुर्लभ वन्यजीवों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने का इंतजार खत्म हो गया है।

Nov 02, 2026
नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026