गोवर्धन पूजा पर गोशालाओं को 60 करोड़ की सौगात

Govardhan Puja Madh: आज गोवर्धन पूजा पर CM देंगे बड़ी सौगात, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगे 60 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव गोशालाओं को 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। इससे 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण में मदद मिलेगी।

By : नरेंद्र कुमार
Govardhan Puja Madh: आज गोवर्धन पूजा पर CM देंगे बड़ी सौगात, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगे 60 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश में आज गोवर्धन पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश की गोशालाओं को 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस राशि से प्रदेश की 3 हजार से ज्यादा पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित 5 लाख 51 हजार निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 'गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना' के विजेता पशुपालकों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित भी करेंगे। संस्कृति विभाग के अधीन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

3 हजार से ज्यादा गोशालाओं में होगी गोवर्धन पूजा

राज्य स्तरीय समारोह में गोवर्धन पूजन के साथ गोवंश संरक्षण और संवर्धन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशभर की 3 हजार से अधिक गोशालाओं में भी गोवर्धन पूजा होगी। इसके जरिए गौसेवा, पशुपालकों के सम्मान और गोवंश के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

एक गोवंश के लिए रोजाना 40 रुपए अनुदान

प्रदेश सरकार गोवंश के भरण-पोषण के लिए गोशालाओं को प्रति गोवंश प्रतिदिन 40 रुपए का अनुदान दे रही है। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी के मुताबिक, सरकार गोशालाओं को मजबूत बनाने, निराश्रित गोवंश के बेहतर व्यवस्थापन और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

गोसेवा और संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

श्रीराम तिवारी ने कहा कि गोवर्धन पर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति और गोवंश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए गौसेवा और गोवंश संरक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सरकार के प्रयासों के साथ सामाजिक सहभागिता से गोवंश संरक्षण की परंपरा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Kuno Cheetah Project: कूनो डायरेक्टर का तबादला नीति पर वार, एक्स पर लंबा पोस्ट लिख उठाए सवाल

Kuno Cheetah Project: कूनो डायरेक्टर का तबादला नीति पर वार, एक्स पर लंबा पोस्ट लिख उठाए सवाल

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने एक्स पर लेख लिखकर तबादला नीति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि छोटे कार्यकाल में अफसर सुधार नहीं कर पाते।

Nov 09, 2026
Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

मध्य प्रदेश की युवा क्रिकेटर अनादि तागड़े को बेंगलुरु में होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तानी मिली है। वे प्रदेश से चुनी गई इकलौती खिलाड़ी हैं।

Nov 09, 2026
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन यादव का बड़ा एलान; एमपी में हर साल बनेंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन यादव का बड़ा एलान; एमपी में हर साल बनेंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में गोवर्धन पूजा पर पशुपालकों को सम्मानित किया। उन्होंने हर साल एक लाख गौ-वंश भ्रूण तैयार करने के लिए 50 एकड़ में प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की।

Nov 09, 2026
Tragic Accident: अमावस्या पर नर्मदा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं का दर्दनाक हादसा, कंटेनर से भिड़ी कार, 4 की मौत

Tragic Accident: अमावस्या पर नर्मदा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं का दर्दनाक हादसा, कंटेनर से भिड़ी कार, 4 की मौत

सागर के देवरी इलाके में बरमान जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 4 की मौत हुई, 5 गंभीर घायल हैं। मौके पर दूसरे हादसे में बाइक सवार 3 लोग भी घायल हुए।

Nov 09, 2026
MP Diwali Fire Accident: जिस रात घर जगमगाने थे, उसी रात राख हो गए: सिवनी और कटनी में आग से 12 की मौत

MP Diwali Fire Accident: जिस रात घर जगमगाने थे, उसी रात राख हो गए: सिवनी और कटनी में आग से 12 की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी और कटनी में दिवाली की रात दो मकानों में आग लगी। दोनों जगह छह छह लोगों की जान गई, कुछ घायलों की हालत गंभीर है और आग के कारणों की जांच जारी है।

Nov 09, 2026