MP to Produce 1 Lakh Cow Embryos Every Year

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन यादव का बड़ा एलान; एमपी में हर साल बनेंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में गोवर्धन पूजा पर पशुपालकों को सम्मानित किया। उन्होंने हर साल एक लाख गौ-वंश भ्रूण तैयार करने के लिए 50 एकड़ में प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की।

By : स्वदेश डेस्क
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन यादव का बड़ा एलान; एमपी में हर साल बनेंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण

CM Mohan Announcement on Govardhan Puja

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने परिसर में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में हर साल एक लाख गौ-वंश भ्रूण तैयार करने के लिए 50 एकड़ में प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।

पशुपालकों और गौशालाओं को करोड़ों की राशि

मुख्यमंत्री ने समारोह से पहले प्रदर्शनी देखी। वहां उन्होंने अलग-अलग उत्पादों, नवाचारों और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 2026-27 के उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। योजना के 466 विजयी पशुपालकों के खाते में 2 करोड़ 95 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रदेश की 3 हजार पंजीकृत गौशालाओं में 5.51 लाख निराश्रित गौ-वंश संरक्षित हैं। इनके भरण-पोषण के लिए मुख्यमंत्री ने 65 करोड़ 66 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की।

श्रीकृष्ण की लीलाओं का संदेश और गौ-माता की महिमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने कई रूप लेकर मानवजाति को प्रेरित किया। जल पर सबका अधिकार दिखाने के लिए उन्होंने कालिया मर्दन किया और संदेश दिया कि जल पर कोई विषधर कब्जा करे, यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति, वन और पूरे चराचर जगत पर सभी का अधिकार है, यह बात भी श्रीकृष्ण की लीला से सीखने को मिलती है। इंद्र का अहंकार तोड़कर श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठाया और जनता की रक्षा की। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह प्रसंग 7 दिन चला और इसने सामूहिकता के बल पर बड़ी चुनौतियों से लड़ने का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा से प्रकृति और पर्वत के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। जल जीवन है, लेकिन अतिवृष्टि को सही नहीं ठहराया जा सकता।

मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गौ-पालन को बढ़ावा दिया और खेती के साथ गौ-पालन से इंसान का प्रकृति से रिश्ता जुड़ता है। उनके मुताबिक आज फिर प्राकृतिक खेती का दौर लौट रहा है। रसायन वाली खेती से बीमारियां फैलती हैं और हम फिर श्रीकृष्ण के समय की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चीजों को जोड़ने में गौ-माता धुरी का काम करती हैं। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इंसान के अलावा गौ-माता ही ऐसा जीव है जो मां कहकर प्रकृति को पुकारता है। उसके रोम-रोम से हमारे लिए दुआ निकलती है।

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण की सादगी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने दूध और मक्खन से मिली ताकत से कंस का वध किया। लोग जब सोने-चांदी के मुकुट पहनकर इतराते थे, तब उन्होंने मयूर पंख धारण कर गांव और पर्यावरण की संस्कृति को जोड़ा। गौ-पालक गौ-माता का श्रृंगार करते हैं और उनके गले की घंटी जीवन का क्रम बताती है कि जो आया है, वह जाएगा। इसलिए मिले हुए समय का सदुपयोग करना चाहिए और सबके लिए जीना सीखना चाहिए।

गौ-वंश के लिए अनुदान दोगुना, सरकार मना रही त्योहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद तय किया गया कि उसका काम सिर्फ कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, समाज से जुड़ना भी है। इसीलिए सरकार सारे त्योहार मना रही है। उनके मुताबिक त्योहारों से संस्कृति से जुड़ाव, अनुशासन और अपनापन मिलता है। जब समाज त्योहार मनाए तो सरकार दूर क्यों खड़ी रहे।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा यानी नए साल की शुरुआत है और जिसके घर गाय, वह गोपाल। पहले आवारा गौ-वंश को काबू करने के लिए सड़कों पर पिंजरे लगाए जाते थे, पर सरकार ने यह तरीका बदला। अब नगरीय निकायों के स्तर पर गौशालाएं चलाने का फैसला हुआ है। प्रति गौ-माता अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। निजी स्तर पर गौशाला चलाने वालों को भी अनुदान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आज 3 हजार से ज्यादा पंजीकृत गौशालाओं में 5 लाख 51 हजार से ज्यादा गौ-वंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपये दिए गए हैं। सरकार शहरी क्षेत्र में गीता भवन बनाएगी और हर विधानसभा में वृंदावन गांव बसाए जा रहे हैं। हाल ही में हुई गोपाल कृष्ण प्रतियोगिता में विजेताओं को एक लाख, पचास हजार और पच्चीस हजार रुपये के इनाम दिए गए। देसी गाय के पालन के लिए यह नई शुरुआत है और आज देसी गाय भी अच्छी मात्रा में दूध दे रही हैं।

प्रतियोगिता के नतीजे और धार्मिक पर्यटन पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में गौरव रघुवंशी की गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर पहला स्थान पाया। रतलाम के मुकेश परमार दूसरे और उमरिया की संध्या पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं को सहेजने के लिए योजनाएं बनी हैं। भगवान राम का वन गमन पथ हो या श्रीकृष्ण की लीला स्थली, इन सभी जगहों पर काम चल रहा है। राजा राम की नगरी ओरछा में 400 करोड़ रुपये और चित्रकूट में 2 हजार करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर दो ज्योतिर्लिंग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकाल लोक बनाने के बाद तीर्थाटन का आदर्श उदाहरण सामने आया है। ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर से पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था बदल जाती है और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। पहले साल भर में 20-25 लाख लोगों का आना बड़ी बात थी, आज एक साल में 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। ओंकारेश्वर में भी धार्मिक स्थल का उन्नयन हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी।

पशुधन से समृद्धि और भ्रूण प्रोजेक्ट की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-वंश और खेती का रिश्ता बहुत मजबूत है। किसान के घर में गाय सिर्फ पशुधन नहीं, परिवार की जरूरतों और रोजी-रोटी का मजबूत सहारा भी है। खेती में कभी ज्यादा बारिश, कभी कम बारिश और कभी खराब बीज से नुकसान होता है। लेकिन उनका अनुभव है कि जिन परिवारों में गोपालन और पशुपालन की परंपरा रही, उनकी आय के स्रोत कभी सीमित नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन और बकरी पालन किसानों की आय और समृद्धि बढ़ाने के अहम जरिए हैं। इसी सोच से सरकार मछुआरों को मछली पालन, आदिवासी समाज को बकरी पालन और पशुपालकों को गोपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। किसान अपनी जरूरत और क्षमता के हिसाब से गाय के साथ भैंस या दूसरे पशु भी पाल सकते हैं।

भ्रूण प्रोजेक्ट पर उन्होंने बताया कि जीरो साहिवाल की बछिया और आवारा गौ-वंश का भ्रूण प्रत्यर्पण करने के लिए नई तकनीक आई है। इसी तकनीक से हर साल एक लाख भ्रूण तैयार करने को 50 एकड़ में प्रोजेक्ट लगेगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस तकनीक को गांव-गांव की गौ-माताओं से जोड़ा जाएगा।

दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन का फायदा सिर्फ दूध तक सीमित नहीं है। इससे मिलने वाली जैविक खाद खेतों की उर्वरता बढ़ाती है और रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाती है। इससे खेती ज्यादा टिकाऊ और फायदेमंद बनती है। सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की समृद्धि, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है।

सरकार का लक्ष्य है कि दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान से आगे बढ़कर देश में पहले नंबर पर पहुंचे। इसके लिए गांव-गांव में सहकारी समितियों के जरिए दुग्ध उत्पादकों का पंजीयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तेजी से श्वेत क्रांति 2 की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का अहम रास्ता सुझाया है।

इसी दिशा में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 दुधारू गायों या भैंसों की डेयरी इकाई लगाने पर करीब 42 लाख रुपये की परियोजना लागत में 30 प्रतिशत यानी लगभग 13.86 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्नत नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक पशुपालन की जानकारी देने के लिए प्रदेश में पशु मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उन्नत नस्लों, आधुनिक कृषि तकनीकों और पशुपालन की जानकारी के आदान-प्रदान का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

Kuno Cheetah Project: कूनो डायरेक्टर का तबादला नीति पर वार, एक्स पर लंबा पोस्ट लिख उठाए सवाल

Kuno Cheetah Project: कूनो डायरेक्टर का तबादला नीति पर वार, एक्स पर लंबा पोस्ट लिख उठाए सवाल

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने एक्स पर लेख लिखकर तबादला नीति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि छोटे कार्यकाल में अफसर सुधार नहीं कर पाते।

Nov 09, 2026
Haryana News: नायब सैनी का पंजाब को न्योता, बोले नशामुक्त कर फिर गढ़ें सभ्य और भव्य प्रदेश

Haryana News: नायब सैनी का पंजाब को न्योता, बोले नशामुक्त कर फिर गढ़ें सभ्य और भव्य प्रदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फगवाड़ा में पंजाब के लोगों से मिलकर प्रदेश को नशामुक्त करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा की योजनाएं गिनाईं और पंजाब सरकार पर तंज कसा।

Nov 09, 2026
CM Yogi Janta Darshan: गोरखनाथ में योगी का जनता दर्शन, 125 फरियादियों से मिले, बोले इलाज नहीं रुकेगा

CM Yogi Janta Darshan: गोरखनाथ में योगी का जनता दर्शन, 125 फरियादियों से मिले, बोले इलाज नहीं रुकेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। 125 लोगों की समस्याएं सुनीं और इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा देते हुए अफसरों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

Nov 09, 2026
Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

मध्य प्रदेश की युवा क्रिकेटर अनादि तागड़े को बेंगलुरु में होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तानी मिली है। वे प्रदेश से चुनी गई इकलौती खिलाड़ी हैं।

Nov 09, 2026
Ramayana Movie Collection: रामायण 500 करोड़ की दहलीज पर, चौथे दिन भारत में कमाए 56.15 करोड़

Ramayana Movie Collection: रामायण 500 करोड़ की दहलीज पर, चौथे दिन भारत में कमाए 56.15 करोड़

रणबीर कपूर की रामायण ने चौथे दिन भारत में 56.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दुनियाभर में कमाई 499.20 करोड़ पहुंची, जबकि जेलर 2 की रफ्तार अब काफी धीमी पड़ गई है।

Nov 09, 2026