Kabra Elephant tranquilised operation Continues

Kabra Elephant Capture: ट्रेंकुलाइजर गन से लगा सटीक निशाना! 19 लोगों के मौत वाले कबरा हाथी पर लगा डार्ट

सरगुजा में 19 ग्रामीणों की जान लेने वाले कबरा हाथी को छठे दिन डार्ट लगाकर ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। पास में 17 हाथियों का झुंड है, इसलिए कॉलर आईडी लगाना बड़ी चुनौती है। <br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Kabra Elephant Capture: ट्रेंकुलाइजर गन से लगा सटीक निशाना! 19 लोगों के मौत वाले कबरा हाथी पर लगा डार्ट

Kabara Elephant Tranculized

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर को गांवों में दहशत का पर्याय बने कोबरा हाथी पर आखिरकार वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान के छठवें दिन गन से डार्ट लगाकर कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। इस हाथी ने तीनों जिलों में 19 ग्रामीणों की जान ली है। अभ असली चुनौती उसे कॉलर आईडी पहनाने की है, क्योंकि आसपास 17 हाथियों का झुंड मौजूद है। फिलहाल उसे झुंड से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।

रामगढ़ पहाड़ी के जंगल में झुंड से दूर होती ही दागा डार्ट

पिछले छह दिन से टीम कबरा को बेहोश कर कॉलर आईडी लगाने की कोशिश में थी, लेकिन वह 17 हाथियों के दल में घुल-मिल गया था। इसलिए मौका नहीं मिल रहा था। मंगलवार को यह दल तेंदुटिकरा और सरमा के जंगल में घूम रहा था और रात में लौटकर रामगढ़ पहाड़ी से सटे जंगल में पहुंच गया। बुधवार की सुबह वन्यजीव विशेषज्ञ की टीम प्रशिक्षित कुमकी हाथियों पर सवार होकर जंगल में उतरी। जैसे ही कुबरा झुंड से थोड़ा अलग हुआ, टीम ने सटीक निशाना लगाकर डार्ट दाग दिया। डार्ट लगने के बाद कबरा धीरे-धीरे घने जंगल की ओर बढ़ गया।

झुंड को कुमकी हाथी तीरथराम और दुर्योधन खदेड़ रहे

सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी डॉ प्रणय मिश्रा के मुताबिक डार्ट सफलतापूर्वक लग गया है। लेकिनि पास में ही 17 हाथी घूम रहे हैं। इसके चलते स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई है। फिलहाल कुमका हाथी तीरथराम और दुर्योधन की मदद से बाकी हाथियों को दूर भगाया जा रहा है। ऐसा करने से कबरा को सुरक्षित तरीके से कॉलर आईडी लगाई जा सके। ऑपरेशन कबरा में जुटे अफसर और विशेषज्ञ जंगल के भीतर रहकर अभियान पूरा करने में लगे हैं।

कॉलर आईडी लगाने के बाद क्या होगा?

कॉलर आईडी लगने के बाद कबरा को जंगल में छोड़ दिया जाएगा या रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। यह सवाल अभी भी उठ रहा है। इस पर मुख्य वन संरक्षक ने साफ किया है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मुश्किल भौगोलिक हालात में हाथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा को सबसे ऊपर  रखकर अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026
Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

कोरबा में 100 परिवारों के 500 लोगों की घर वापसी हुई। धर्मसेना का दावा, चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर मतांतरण कराया गया था।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026