MP पुलिस में थर्ड जेंडर बनेंगे 'सिंघम', बदल जाएगी खाकी की पहचान!

MP पुलिस में थर्ड जेंडर बनेंगे 'सिंघम', बदल जाएगी खाकी की पहचान!

एमपी पुलिस में में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिससे प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होने जा रहा है, जहां थर्ड जेंडर यानी किन्नर सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार बनकर दिखाएंगे।

By : स्वदेश डेस्क
MP पुलिस में थर्ड जेंडर बनेंगे 'सिंघम', बदल जाएगी खाकी की पहचान!

भोपालः मध्य प्रदेश के पुलिस बेड़े में अब एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। अब तक जिन हाथों को समाज ने सिर्फ दुआएं देने या नेक मांगने के लिए देखा था, अब उन्हीं हाथों में कानून की रक्षा का डंडा और कमर पर पिस्टल सजी होगी। मध्य प्रदेश सरकार के नए नोटिफिकेशन ने थर्ड जेंडर समुदाय के लिए पुलिस में कमांडेंट और सब-इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ कर दिया है। जानिए इसके लिए उनको क्या करना होगा।

दुआओं से 'ड्यूटी' तक का सफर

यह बदलाव सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है। अब थर्ड जेंडर के युवा न केवल कॉन्स्टेबल बनेंगे, बल्कि अपनी योग्यता के दम पर ऊंचे पदों पर बैठकर अपराधियों के छक्के छुड़ाएंगे। भर्ती की खास बात यह है कि कलेक्टर कार्यालय से मिलने वाला एक 'मैजिकल सर्टिफिकेट' यह तय करेगा कि उनकी शारीरिक परीक्षा पुरुष वर्ग के कठिन मानकों पर होगी या महिला वर्ग के कोमल लेकिन चुनौतीपूर्ण मानदंडों पर होगी।

क्यों खास है यह फैसला?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जमीन पर उतारते हुए एमपी पुलिस ने भेदभाव की दीवार ढहा दी है। भर्ती होने के बाद ट्रेनिंग सेंटर के उबड़-खाबड़ रास्तों और कड़क अनुशासन में भी इन्हें महिला या पुरुष वर्ग के समान ही तैयार किया जाएगा। जब एक ट्रांसजेंडर अफसर परेड की कमान संभालेगा, तो समाज में उनके प्रति नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा।

साल 2021 में शुरू हुई थी प्रोसेस

बता दें कि एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर थर्ड जेंडर कैंडिडेट को भर्ती में पोस्ट देने की प्रक्रिया साल 2021 में शुरू हुई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्टेट्स को थर्ड जेंडर समुदाय को सरकारी नौकरियों में स्थान देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद एमपी पुलिस में 2025 में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में थर्ड जेंडर की वैकेंसी में शामिल करने का फैसला लिया है।

आम कैंडिडेट जैसे प्रक्रिया से होगा चयन

थर्ड जेंडर कैंडिडेट को सामान्य अभ्यर्थियों की पूरी तरह एग्जाम प्रोसेस से होकर गुजरना होगा। थर्ड जेंडर के कैंडिडेट्स को पहले लिखित परीक्षा (written exam) में पास होना होगा। इसके बाद मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर फिजिकल फिटनेस एग्जाम में शामिल किया जाएगा। उनको महिला या पुरुष वर्ग में से किसी एक में शामिल किया जाएगा। इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट के आधार पर महिला या पुरुष के फिजिकल मानकों का पालन करना होगा। इनकी यही प्रक्रिया ट्रेनिंग के समय भी लागू होगी।

आपको बता दें कि इस बार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में साढे़ 9 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म भरा है। इसमें 4 अभ्यर्थी थर्ड जेंडर शामिल हैं। हालांकि अभी तक सिलेक्शन प्रोसेस पूरी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

भोपाल के रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर आठ विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया

Nov 24, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है

Nov 23, 2026
MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आने वाले साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है।

Nov 23, 2026
Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

मध्य प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। BJP के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा संगठन और का

Nov 22, 2026