अश्लील कंटेंट पर NCW ने की Ullu app की आलोचना, CEO और एजाज खान को किया तलब

अश्लील कंटेंट पर NCW ने की Ullu app की आलोचना, CEO और एजाज खान को किया तलब

By : Gurjeet Kaur
अश्लील कंटेंट पर NCW ने की Ullu app की आलोचना, CEO और एजाज खान को किया तलब

नई दिल्ली। NCW ने अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए उल्लू ऐप की आलोचना की है। अश्लील सामग्री को लेकर उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल और होस्ट एजाज खान को तलब किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के वेब शो 'हाउस अरेस्ट' से बेहद परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्टों और वायरल वीडियो सामग्री का स्वत: संज्ञान लिया है।

दरअसल, 29 अप्रैल को शो का एक क्लिप वायरल हुआ था। इसमें होस्ट एजाज खान, महिला कंटेस्टेंट को कैमरे पर निजी, यौन गतिविधि (intimate situations) को निभाने के लिए मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे थे। कथित तौर पर महिलाओं से कपड़े उतारने और स्क्रीन पर अश्लील हरकतें करने के लिए कहा गया था।

इस मामले को लेकर जारी तलब आदेश में NCW ने कहा कि, 'अश्लील सामग्री महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करती है। इस तरह की सामग्री महिलाओं के शोषण को सामान्य बनाती है। वहीं यह कंटेंट मनोरंजन और मिसबिहेवियर के बीच की रेखाओं को धुंधला करती है।

आयोग का मानना ​​है कि, ये कृत्य अगर सत्य पाए जाते हैं, तो भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत गंभीर दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, एनसीडब्ल्यू ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को 9 मई को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

बता दें कि, एजाज खान पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी में रहे हैं। वे पॉपुलर शो बिग बॉस में आए थे। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र इलेक्शन में भी हाथ आजमाया था। एजाज खान को टिकट चंद्रशेखर आजाद की अपना समाज पार्टी ने दिया था। उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले थे। इसके बाद अब वे उल्लू ऐप का हाउस अरेस्ट शो होस्ट कर रहे हैं। इस शो की कई अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें महिलाएं अपने अंतर्वस्त्र को उतारते हुए और तरह - तरह के सेक्स पोजीशन को कैमरे के सामने अभिनय करके दिखाती हुई नजर आ रहीं हैं।

संबंधित सामग्री

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में प्रेस वार्ता कर SIR और EVM को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

Oct 30, 2026
खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी,  संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी, संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बीच टोकने वाले संतोष कुमार ने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया। घटना के बाद खड़गे की टिप्पणी पर भी विवाद बढ़ गया है।

Oct 26, 2026
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

Oct 26, 2026