खेतों तक पहुंची बाघिन एमटी-6, ग्रामीणों में डर का माहौल

खेतों तक पहुंची बाघिन एमटी-6, ग्रामीणों में डर का माहौल

माधव टाइगर रिजर्व से बाहर निकली बाघिन MT-6 ने शिवपुरी के खेतों में गाय का शिकार किया, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट।

By : Swadesh Bhopal
खेतों तक पहुंची बाघिन एमटी-6, ग्रामीणों में डर का माहौल

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है । रिजर्व की सीमा से बाहर निकलकर मादा बाघ एमटी-6 ने शिवपुरी जिले के ग्राम सरदारपुरा के खेतों में दस्तक दी जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघिन खेतों में बेहद शांत लेकिन सतर्क अंदाज़ में घूमती दिखाई दी. इसी दौरान एक कुत्ता अचानक बाघिन के सामने आ गया और उसे भौंकते हुए ललकारने लगा। हैरानी की बात यह रही कि बाघिन ने उसकी ओर ध्यान तक नहीं दिया और बिना रुके आगे बढ़ती रही ।कुछ ही देर बाद बाघिन ने खेत में बंधी एक गाय को अपना शिकार बना लिया। इस दृश्य को देखते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और डर के बीच बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने लगे ।


माधव टाइगर रिजर्व की वन विभाग टीम भी पूरे समय अलर्ट मोड में रही. अधिकारियों के मुताबिक बाघिन एमटी-6 की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके और हालात काबू में बने रहें। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बाघों की आवाजाही पार्क सीमा के बाहर लगातार बढ़ रही है । खेतों में काम करने और रात के समय बाहर निकलने में लोगों को डर लग रहा है, ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है ।

संबंधित सामग्री

Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन;  खेत मालिक गिरफ्तार

Chanderi Leopard Death: चंदेरी में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत पर वन विभाग का एक्शन; खेत मालिक गिरफ्तार

चंदेरी वन परिक्षेत्र के निदानपुर गांव में खेत में फंदे में फंसे तेंदुए का शव मिला। डॉग स्क्वाड की मदद से जांच हुई और खेत मालिक को शिकार के आरोप में जेल भेजा गया।

Oct 05, 2026
खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा के आमा खुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में 8 वनकर्मी घायल हुए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं

Jun 28, 2026
बांधवगढ़ में दो बाघों के बीच आपसी संघर्ष में एक की मौत

बांधवगढ़ में दो बाघों के बीच आपसी संघर्ष में एक की मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघों के बीच संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की घेराबंदी की गई है।

May 12, 2026
खुटेला गांव में रोड किनारे आराम फरमाते दिखी मादा टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

खुटेला गांव में रोड किनारे आराम फरमाते दिखी मादा टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाने के खुटेला गांव में एक बाघिन की हलचल से दहशत मच गई। वन विभाग का ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी।

Jan 07, 2026
प्रभावित क्षेत्र में तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका...

प्रभावित क्षेत्र में तीन बाघ और दो शावकों के होने की आशंका...

एनएच-27 के नजदीक सुरवाया थाना क्षेत्र में स्थित इस टाइगर रिजर्व में लगी आग तेज हवा और सूखी पत्तियों के कारण तेजी से फैल गई।

Apr 26, 2025