UP से बेटी को JEE का पेपर दिलाने आए परिवार को डंपर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौत

UP से बेटी को JEE का पेपर दिलाने आए परिवार को डंपर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौत

ग्वालियर जिले में गुरुवार के दिन दर्दनाक हादसे में एक परिवार उजड़ गया। रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को डंपर ने कुचल दिया।

By : स्वदेश डेस्क
UP से बेटी को JEE का पेपर दिलाने आए परिवार को डंपर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौत

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में यूपी के जालौन से आया परिवार उजड़ गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का मंजर देख लोगों की रूह तक कांप उठी। हादसा रतवाई-बिजौली थाना क्षेत्र में हुआ।

दरअसल, रतवाई-बिजौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान चंद्रपाल जाटव (45), पत्नी राजश्री जाटव (40) और बेटी अर्पिता जाटव (18) के रूप में हुई है। मृतक परिवार किसान है।

जेईई का पेपर दिलाने आए थे एमपी

मृतक परिवार की बेटी अर्पिता का गुरुवार के दिन JEE(Main) का पेपर था। उसका एग्जाम सेंटर बिजौली के रतवाई स्थित बीबीएम कॉलेज में था। चंद्रपाल अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर पेपर दिलाने निकले थे। नई जगह और जल्दबाजी के चलते वह रास्ता भटक गए और एग्जाम सेंटर से 100 मीटर आगे निकल गए। कंफ्यूजन होने पर गुजरने वालों से रास्ता पूछा।

सेंटर जाते समय डंपर ने कुचला

राहगीरों से सही रास्ता जानने के बाद वे सेंटर की तरफ से लौट रहे थे। इसी दौरान थाना से लगभग 100 मीटर दूर तेज रफ्तार डंपर आ रहा था। उसने लापरवाही पूर्वक बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह डंपर की चपेट में आगए और पहियों से कुचले गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

स्पेन के टोलेडो प्रांत में रेनफे और इर्यो की हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 64 लोगों की मौत हुई और 179 घायल हैं। वजह साफ नहीं, बचाव कार्य जारी है।

Oct 28, 2026
Surajpur Accident: सूरजपुर में रेणु नदी में निगल लिया पूरा परिवार; बच्चों को बचाने में कूदे पिता समेत 4 की मौत

Surajpur Accident: सूरजपुर में रेणु नदी में निगल लिया पूरा परिवार; बच्चों को बचाने में कूदे पिता समेत 4 की मौत

सूरजपुर की रेणु नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। मृतकों में पिता विवेक कुमार सिंह, बेटा अभिजीत और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Oct 24, 2026