दो दोस्तों ने मिलकर पी 11 केन बीयर फिर गले में फंसा खाना, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की दर्दनाक मौत

दो दोस्तों ने मिलकर पी 11 केन बीयर फिर गले में फंसा खाना, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में दोस्तों संग शराब पीने के बाद भोजन गले में फंसने से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई।

By : Swadesh Bhopal
दो दोस्तों ने मिलकर पी 11 केन बीयर फिर गले में फंसा खाना, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की दर्दनाक मौत

बंदावद्दीपल्लीः आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अत्यधिक शराब के सेवन के बाद कथित तौर पर भोजन गले में फंसने से मौत हो गई। घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मणि कुमार (35) और पुष्पराज (27) के रूप में की गई है जो 17 जनवरी को अपने चार दोस्तों से मिले और कई घंटे तक बीयर पीते रहे।

रायचोटी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कृष्ण मोहन के अनुसार, 'अन्नामय्या जिले के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत हो गई।' मोहन ने बताया कि उन सभी ने बीयर की 19 कैन खरीदीं और उन्हें दोपहर 3.30 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच पी लिया, जिस दौरान कुमार ने लगभग छह कैन बीयर और पुष्पराज ने लगभग पांच कैन बीयर पीली।

रास्ते में उखड़ने लगी सांसें

एसपी ने बताया कि घर लौटते समय कुमार बेहोश हो गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद दोस्त उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां कुमार की मौत हो गई, जबकि पुष्पराज की मौत रात करीब 10 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार कुमार ने बीयर पीने से पहले ही नशा कर लिया था, और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अत्यधिक शराब के सेवन और भोजन के गले में फंसने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हुई।

पिता की शिकायत पर दर्ज किया था मामला

बता दें कि 18 जनवरी को कुमार के पिता नरसिम्हा ने शिकायत दर्ज कराई कि मृत्यु का कारण अज्ञात है। इस बीच, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और इस्तेमाल बीयर के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया, जिससे पुष्टि हुई कि उनमें कोई अशुद्धि नहीं थी।

डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के रक्त और अन्य नमूनों को भी आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

संबंधित सामग्री

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
राजस्थान: क्रेशर विवाद में BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, गांव में पुलिस तैनात

राजस्थान: क्रेशर विवाद में BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, गांव में पुलिस तैनात

 राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ। जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Oct 12, 2026
CG Double Murder: बिश्रामपुर में मां-बेटे की हत्या से सनसनी; हाइवे किनारे मिला शव, बंद मकान में शिक्षिका

CG Double Murder: बिश्रामपुर में मां-बेटे की हत्या से सनसनी; हाइवे किनारे मिला शव, बंद मकान में शिक्षिका

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में शिक्षिका रजनी सेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल की हत्या से हड़कंप मच गया। बेटे का शव हाईवे किनारे गड्ढे में मिला है। मां की लाश किराए के मकान में बरामद हुई।

Oct 11, 2026
Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में एक नेपाली युवक अपनी प्रेमिका के संग फंदे पर लटका मिला है।

Oct 09, 2026