Vijay Sharma Ambikapur BJP Padyatra SIR Congress

विजय शर्मा का अंबिकापुर में कांग्रेस पर हमला, बोले-घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

अंबिकापुर की पदयात्रा और आमसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 27 लाख से ज्यादा नाम हटने की बात कही।

By : संजय चतुर्वेदी
विजय शर्मा का अंबिकापुर में कांग्रेस पर हमला, बोले-घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Deputy CM Rally in Surguja

सरगुजा। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के तहत गुरुवार को सरगुजा भाजपा ने अंबिकापुर में बड़ी पदयात्रा निकाली और आमसभा की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर घुसपैठियों के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रहा है और बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे हालात बनाने की सोच रखता है।

पीजी कॉलेज मैदान से कलाकेन्द्र तक निकली यात्रा

पदयात्रा अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान से शुरू हुई। यह अंबेडकर चौक, गांधी चौक और घड़ी चौक से होती हुई कलाकेन्द्र मैदान पहुंची, जहां आमसभा हुई। मंच पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और जिला प्रभारी गोपाल साहू मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक राजकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग भी शामिल हुए।

एसआईआर पर कांग्रेस को घेरा

विजय शर्मा ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा जरूरी है, पर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल इसे लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि विपक्ष बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात का हवाला देकर युवाओं और आम लोगों को सड़कों पर उतारना चाहता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान में विदेशी नागरिकों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया है, फिर भी विपक्ष घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए सवाल उठा रहा है।

उपमुख्यमंत्री के मुताबिक हटाए गए नामों पर कांग्रेस सवाल कर रही है, जबकि बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की थी जिनका सत्यापन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ नाम ऐसे थे, जिन पर न मतदाता सामने आए और न किसी ने दावा या आपत्ति दी। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस हारती है तो वोट चोरी का आरोप लगाती है और जीतती है तो इसी चुनाव प्रक्रिया से सरकार बनाने का दावा करती है।

छत्तीसगढ़ में 27 लाख से ज्यादा नाम हटे

विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एसआईआर के दौरान 27 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए। उनके अनुसार यह पूरी प्रक्रिया दावा आपत्ति के प्रावधानों के तहत हुई। सही मतदाताओं के नाम सूची में रखे गए और फर्जी व अपात्र नाम हटाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर और वोट चोरी पर झूठा नैरेटिव खड़ा कर रही है।

विदेशी ताकतों पर संजय श्रीवास्तव का आरोप

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशी ताकतों की मदद से देश में लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। उनका आरोप है कि कांग्रेस और घुसपैठियों के समर्थन से अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और देश की जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

संबंधित सामग्री

नई दिल्ली में संघ का 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आज, सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का होगा उदबोधन

नई दिल्ली में संघ का 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आज, सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का होगा उदबोधन

रोहिणी के समरसता स्थल में आज सुबह 11:30 बजे संघ का राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम होगा। सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का संबोधन होगा और पूर्व सीजेआई जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि रहेंगे।

Nov 29, 2026
Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

गौरीगंज की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी में राकेश प्रताप सिंह की हालिया एंट्री के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Nov 28, 2026
NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को शरद पवार की पार्टी का साथ मिल गया है। एनसीपी शरद पवार गुट के सांसद संसद में बिल के पक्ष में वोट करेंगे।<br/>

Nov 27, 2026
UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

यूपी के होमगार्ड जवानों और उनके परिवार को अब हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। सीएम योगी ने योजना को नया नाम दिया। सेवा खत्म होने पर लाभ बंद हो जाएगा।

Nov 27, 2026
Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

सांसदों को परिसीमन बिल की कॉपी मिल गई है। प्रस्ताव में लोकसभा की 815 सीटें, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और 2051 तक परिसीमन फ्रीज करने का प्रावधान है।<br/>

Nov 27, 2026