वडोदरा वनडे मैच में विराट का कमाल, गांगुली को पीछे छोड़ा, बना सकते हैं ये दो रिकॉर्ड

वडोदरा वनडे मैच में विराट का कमाल, गांगुली को पीछे छोड़ा, बना सकते हैं ये दो रिकॉर्ड

वडोदरा वनडे में विराट कोहली ने 309वां मैच खेलकर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा और नया कीर्तिमान बनाया।

By : Swadesh Bhopal
वडोदरा वनडे मैच में विराट का कमाल, गांगुली को पीछे छोड़ा, बना सकते हैं ये दो रिकॉर्ड

वडोदराः गुजरात के वडोदरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत- न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस वनडे मैच में जैसे ही विराट कोहली मैदान पर उतरे, उनके नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज हो गई। यह लम्हा सिर्फ एक मैच का नहीं था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय का संकेत भी था। कोहली अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब तक 309 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने भारत के लिए 308 वनडे मैच खेले थे। कोहली का यह सफर उनकी निरंतरता, फिटनेस और क्रिकेट के प्रति जुनून को साफ दिखाता है।

विराट कोहली से आगे इतने भारतीय खिलाड़ी

इस सूची में कोहली से आगे अभी राहुल द्रविड़ (340 वनडे) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 वनडे) मौजूद हैं, जिन्हें पछाड़ना अब ज्यादा दूर की बात नहीं लगती। हालांकि सबसे ऊपर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम है. उन्होंने 463 वनडे मैच खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है। इसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी 347 वनडे मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था।

अपनी काबिलीयत से बने भरोसमंद खिलाड़ी

क्रिकेटर विराट कोहली का 37 साल की उम्र में भी उनके खेल युवाओं जैसी ही ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नजर आता है। अगस्त 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले कोहली ने सालों बाद भी खुद को टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाए रखा है।

कोहली के नाम ये उपलब्धियां

वनडे क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने अब तक 14,557 रन बनाए हैं, जिसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं। उनका मौजूदा फॉर्म और फिटनेस यह इशारा करती है कि आने वाले समय में भी क्रिकेट फैंस को कोहली से कई और बड़े रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं।

इस वनडे में बना सकते हैं ये कीर्तिमान

वडोदरा में खेला जा रहा मैच विराट कोहली के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस मैच में कोहली दो नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसमें पहला है जब वह 42 बनाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑल टाइम दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। कोहली से आगे श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा और पहले पर सचिन तेंदुलकर के रन है।

इस सीरीज में कोहली सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। दरअसल, उनके पास दो रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह तीनों वनडे खेलते हुए कुल 93 रन बनाते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026