एजबेस्टन की बाउंड्री छेड़छाड़ पर बवाल, इंग्लिश खिलाड़ी ने खुद खोली पोल

एजबेस्टन की बाउंड्री छेड़छाड़ पर बवाल, इंग्लिश खिलाड़ी ने खुद खोली पोल

By : Rashmi Dubey
एजबेस्टन की बाउंड्री छेड़छाड़ पर बवाल, इंग्लिश खिलाड़ी ने खुद खोली पोल

Edgbaston Cricket Ground boundary Shorter: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। इस मुकाबले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीवन फिन ने बताया कि इस टेस्ट मैच में बाउंड्री लाइन को सामान्य टेस्ट मुकाबलों की तुलना में छोटा कर दिया गया है। उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया है। फिन ने इस बदलाव के पीछे की वजह भी खुद ही बताई, जिससे इंग्लैंड की रणनीति पर कई सवाल उठने लगे हैं।

स्टीवन फिन का खुलासा

पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने एजबेस्टन टेस्ट की बाउंड्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बीबीसी ब्रॉडकास्ट पर बात करते हुए फिन ने कहा, "हम लोग एजबेस्टन में थे। मैं बाउंड्री लाइन के पास खड़ा था और ये सामान्य टेस्ट मैचों की तुलना में काफी छोटी लग रही थी।"

उन्होंने बताया कि इंग्लैंड टीम चाहती थी कि वो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे और फिर चौथी पारी में मिले लक्ष्य को आसानी से चेज कर सके। इसी रणनीति के तहत मैदान की बाउंड्री को छोटा किया गया, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो और लक्ष्य तक पहुंचना सरल हो जाए। इस बयान के बाद इंग्लैंड की मंशा और खेल भावना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की एक खास रणनीति देखने को मिली है।टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी और फिर चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा। इस फॉर्मूले ने उन्हें कई मौकों पर सफलता दिलाई है। भारत के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने 371 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

अब स्टीवन फिन के बाउंड्री को छोटा किए जाने वाले बयान ने इस रणनीति पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कई फैंस और विशेषज्ञ इस पर हैरानी जता रहे हैं कि क्या इंग्लैंड अपनी घरेलू परिस्थितियों को इस हद तक बदल रहा है ताकि लक्ष्य का पीछा करना और आसान हो जाए।

शुभमन गिल का शतक

एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा और दिन का खेल खत्म होने तक 114 रन पर नाबाद रहे। उनके साथ रवींद्र जडेजा भी 41 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

टीम इंडिया को तेज शुरुआत यशस्वी जायसवाल ने दी, जिन्होंने 87 रनों की तूफानी पारी में 13 चौके लगाए। केएल राहुल इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर ने 31, ऋषभ पंत ने 25 और युवा खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी ने 1 रन का योगदान दिया।

संबंधित सामग्री

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Ind vs NZ 2nd T20i: तिलक और नीतीश ने पलटी बाजी, आखिरी 5 ओवर में 68 रन ठोक भारत ने न्यूजीलैंड से छीना मैच, 2-0 से आगे

Ind vs NZ 2nd T20i: तिलक और नीतीश ने पलटी बाजी, आखिरी 5 ओवर में 68 रन ठोक भारत ने न्यूजीलैंड से छीना मैच, 2-0 से आगे

भारत ने क्राइस्टचर्च में दूसरा टी-20 चार विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और नीतीश रेड्डी ने नाबाद 26 रन बनाए।

Oct 24, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

Oct 11, 2026
India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

India VS West Indies Match: कोहली की 139 रन की विस्फोटक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

विराट कोहली की नाबाद 139 रन की पारी और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, कोहली ने 15000 वनडे रन पूरे किए।

Sep 27, 2026