14 साल के वैभव ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

14 साल के वैभव ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

14 साल के वैभव ने विजय हजारे में रिकॉर्ड तोड़ा साकिबुल गनी व ईशान किशन ने भी जबरदस्त शतक जड़े। भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास।

By : Swadesh Bhopal
14 साल के वैभव ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

जब विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मैच शुरू हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक 14 साल के बैट्समैन से इतिहास बनेगा. क्रिकेट के इस घरेलू टूर्नामेंट में बुधवार को युवाओं ने ऐसा प्रर्दशन किया कि दर्शक और विशेषज्ञ दोनों अपनी सीट पर थिरक उठे।

वैभव ने इतिहास लिख दिया

बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया । खेल का यह पल सिर्फ तेज़ नहीं था यह इतिहास बदल देने वाला था वैभव महज़ 14 साल 272 दिन के थे जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की इससे पहले यह रिकॉर्ड 1986 से पाकिस्तान के जहूर इलाही के नाम था तब उन्होंने 15 साल 209 दिन की उम्र में शतक लगाया था । वैभव ने उस 39 साल पुराने रिकॉर्ड को धूल में मिला दिया।


साकिबुल गनी: रफ्तार का नया नाम

अगर वैभव ने उम्र का रिकॉर्ड तोड़ा, तो बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने रफ्तार का उन्होंने मात्र 32 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय लिस्ट A में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया।


ईशान किशन भी दिखे आग पर सवार

झारखंड की ओर से ईशान किशन ने भी कम नहीं छोड़ा उन्होंने 33 गेंदों में शतक जड़कर इस सीज़न की खास लिस्ट A रिकॉर्ड सूची में अपना नाम दर्ज कराया। आज के मैच में तीन युवा बल्लेबाज़ों ने अलगअलग अंदाज़ में धमाका किया यह नहीं कहा जा सकता कि किस पारी ने ज़्यादा दिल जीता। अब भारतीय लिस्ट A के सबसे तेज़ शतक लगाने वालों की सूची कुछ इस तरह है

? 32 गेंद - साकिबुल गनी

? 33 गेंद - ईशान किशन

? 36 गेंद - वैभव सूर्यवंशी

? 40 गेंद - यूसुफ पठान

? 41 गेंद - उर्विल पटेल

? 42 गेंद - अभिषेक शर्मा

इस लिस्ट को देखकर साफ़ लगता है कि केवल युवा खिलाड़ी ही नहीं तेज़ बल्लेबाज़ी का स्तर भी लगातार ऊपर जा रहा है।

संबंधित सामग्री

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026
Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

भारतीय टीम के टी-20 के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने को लेकर बड़ी बात कही है। बेंगलुरु में पांचवां टी-20 बारिश से रद्द रहा और सीरीज 2-2 से बराबर रहने के दौरान बोले।

Oct 18, 2026