एपेक पर राहुल का अज्ञान, भारत की शक्ति

एपेक पर राहुल का अज्ञान, भारत की कूटनीतिक शक्ति

राहुल गांधी की एपेक संबंधी टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए लेख भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और क्वाड, ब्रिक्स, जी-20 जैसे मंचों पर बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करता है।

By : नरेंद्र कुमार
एपेक पर राहुल का अज्ञान, भारत की कूटनीतिक शक्ति

राहुल गांधी ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने और अपने अज्ञान को सार्वजनिक करने से पहले किसी सलाहकार या गूगल पर उपलब्ध तथ्यों को देख लेते। वे संसद की विदेश मंत्रालय संबंधी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं और इस समय रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में हैं। उन्हें इतनी सामान्य जानकारी भी नहीं है कि एपेक का गठन प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों के आर्थिक सहयोग के लिए हुआ है। भारत हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित है और इसी कारण उसका इस संगठन में सदस्य के रूप में प्रवेश नहीं हुआ।

कांग्रेस और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में बैठे हुए एपेक शिखर सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर भारत के लोकतंत्र पर हमला करते हुए टिप्पणी की कि, 'यदि कांग्रेस की सरकार होती तो भारत का प्रधानमंत्री इस टेबल पर बैठा होता। समझौतावादी (कम्प्रोमाइज्ड) प्रधानमंत्री कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता।' उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर था।

राहुल गांधी ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने और अपने अज्ञान को सार्वजनिक करने से पहले किसी सलाहकार या गूगल पर उपलब्ध तथ्यों को देख लेते। वे संसद की विदेश मंत्रालय संबंधी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं और इस समय रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में हैं। उन्हें इतनी सामान्य जानकारी भी नहीं है कि एपेक का गठन प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों के आर्थिक सहयोग के लिए हुआ है। भारत हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित है और इसी कारण उसका इस संगठन में सदस्य के रूप में प्रवेश नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि 1989 में स्थापित इस संगठन की सदस्यता के लिए 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव की सरकार ने आवेदन किया था। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्राजील में आयोजित एपेक बैठक में चीन के राष्ट्रपति की ओर से भारत को केवल अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन भारत सरकार ने सदस्यता के बिना दर्शक के रूप में जाने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। वर्तमान में एपेक के 21 सदस्य हैं, जिनमें अमेरिका, चीन, रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, कनाडा, इंडोनेशिया, वियतनाम और सिंगापुर सहित प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। यह कोई सैन्य गठबंधन नहीं, बल्कि व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने वाला संगठन है।

चीन के शेनझेन शहर में 18-19 नवंबर को आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) का 33वां शिखर सम्मेलन विश्व राजनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना बना। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली संयुक्त त्रिपक्षीय बैठक ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई संभावनाओं के साथ कई गंभीर प्रश्न भी खड़े किए। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक तथा सामरिक प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा है। अमेरिका और रूस के संबंध यूक्रेन युद्ध तथा प्रतिबंधों से प्रभावित हैं, जबकि रूस और चीन की आर्थिक एवं सामरिक निकटता बढ़ी है।

भारत के लिए प्रश्न है कि इस नई समझदारी से विश्व शक्ति संतुलन कितना बदलेगा और वह अपनी स्वतंत्र तथा प्रभावशाली भूमिका कैसे बनाए रखेगा?

शेनझेन में लगभग 90 मिनट चली त्रिपक्षीय बैठक के बाद चार प्रमुख विषयों पर संयुक्त घोषणा जारी की गई। इनमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार, पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन एवं आपूर्ति बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों तथा सरकारी अधिकारियों की कानूनी प्रतिरक्षा और परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करने के लिए सहयोग जैसे विषय शामिल थे। यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई, लेकिन उसका कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया। ईरान और पश्चिम एशिया के संकट पर भी निर्णायक सहमति नहीं बनी। अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों की शक्तियों को सीमित करने संबंधी दृष्टिकोण भी विवादास्पद है। मानवाधिकार और युद्ध अपराधों के मामलों में जवाबदेही के समर्थक इसे अंतरराष्ट्रीय कानून को कमजोर करने का प्रयास मान सकते हैं।

चीन ने तीनों महाशक्तियों को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अपनी भूमिका प्रदर्शित की। यह उसकी दीर्घकालीन रणनीति के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत वह केवल औद्योगिक और निर्यात केंद्र ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक व्यवस्था का प्रमुख निर्माता भी बनना चाहता है। भारत एपेक का सदस्य नहीं है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह एशिया-प्रशांत की राजनीति से बाहर है। भारत क्वाड में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग कर रहा है। ब्रिक्स में चीन और रूस के साथ उसकी भागीदारी है। शंघाई सहयोग संगठन में भी भारत सदस्य है। आसियान देशों के साथ आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी लगातार विकसित हो रही है। जी-20, संयुक्त राष्ट्र, राष्ट्रमंडल, विश्व व्यापार संगठन और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे महत्वपूर्ण मंचों पर भी भारत की प्रभावशाली उपस्थिति है। जी-7 में भारत आमंत्रित भागीदार के रूप में शामिल होता रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति में रणनीतिक स्वायत्तता को महत्व दिया गया है। भारत ने अमेरिका के साथ रक्षा और तकनीकी सहयोग बढ़ाया है, लेकिन रूस के साथ अपने पुराने संबंध भी बनाए रखे हैं। चीन के साथ सीमा विवाद और अन्य मतभेदों के बावजूद ब्रिक्स तथा शंघाई सहयोग संगठन जैसे मंचों पर संवाद जारी है। अमेरिका और रूस के संबंध सुधरते हैं तो भारत पर रूस के साथ सहयोग को लेकर पश्चिमी दबाव कम हो सकता है। रक्षा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भर क्षमता बढ़ाना भी विदेश नीति की सफलता से सीधे जुड़ा है। विश्व व्यवस्था में बदलाव के बीच भारत को अपनी स्वतंत्र शक्ति और कूटनीतिक प्रभाव बढ़ाना होगा। भविष्य की विश्व राजनीति का प्रश्न केवल यह नहीं होगा कि अमेरिका, चीन और रूस क्या तय करते हैं, बल्कि यह भी होगा कि भारत उन निर्णयों को किस सीमा तक प्रभावित कर सकता है।

राहुल गांधी और उनकी समर्थक मंडली को यह तथ्य भी समझना चाहिए कि भारत आज विश्व के अनेक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों, आर्थिक मंचों, सुरक्षा समूहों और क्षेत्रीय सहयोग संस्थाओं का सदस्य है। क्वाड में भारत अमेरिका और जापान के साथ है, जबकि ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन में रूस तथा चीन के साथ उसकी भागीदारी है। जी-20 में इन सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत एक मंच पर बैठता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों उनके साथ व्यक्तिगत मित्रता को महत्व देते हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी उनके नेतृत्व और उपलब्धियों को स्वीकार किया था।

भारत के लिए बैठकों का महत्व केवल आमंत्रण पाने तक सीमित नहीं है। आवश्यक है कि वह राष्ट्रीय हितों के अनुरूप संवाद, साझेदारी और निर्णय प्रक्रिया में योगदान दे। किसी मंच पर उपस्थिति से अधिक महत्वपूर्ण अपनी बात रखने और परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता है। इस प्रकार भारत की स्थिति आज विश्व राजनीति में पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली है। किसी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की सदस्यता को भारत की कूटनीतिक हैसियत का पैमाना बनाना नासमझी है। भारत की वास्तविक शक्ति उसकी स्वतंत्र विदेश नीति, बहुपक्षीय सहभागिता, आर्थिक सामर्थ्य और विश्व के प्रमुख देशों के साथ संतुलित संबंधों में निहित है।

अलोक मेहता

(लेखक पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ संपादक हैं।)

संबंधित सामग्री

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का ऐलान किया। IIT कैंपस, स्टार्टअप हब, 8 समझौते और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी सहमति बनी।

Nov 23, 2026
अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में होगा, नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।

Nov 23, 2026
एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे स्थान पर कायम है। भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ, जबकि अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।

Nov 23, 2026
भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि 1.5 अरब की आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

Nov 22, 2026
बालेन शाह भारत पहुंचे, सोमवार को PM मोदी से होगी अहम वार्ता; 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर भी नजर

बालेन शाह भारत पहुंचे, सोमवार को PM मोदी से होगी अहम वार्ता; 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर भी नजर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार को पीएम मोदी के साथ व्यापार, ऊर्जा, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

Nov 22, 2026