धर्मेंद्र को मारने वाली बेशर्म टीवी पत्रकारिता

धर्मेंद्र को मारने वाली बेशर्म टीवी पत्रकारिता

अनुराग उपाध्याय

By : Swadesh Bhopal
धर्मेंद्र को मारने वाली बेशर्म टीवी पत्रकारिता

खबरों की ऐसी जल्दबाजी कि आपका सिर चकरा जाए। तमाम मसलों पर सबसे तेज बनने के चक्कर में कुछ न्यूज चैनल वालों ने आज फिर सरेआम संवेदनाओं की हत्या कर दी।भारतीय सिनेमा के शलाका पुरुष धर्मेंद्र की हालत चिंताजनक है। वे जिंदगी और मौत के बीच सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कुछ खबरिया चैनलों ने धर्मेंद्र के निधन का समाचार प्रसारित कर अपनी गैरजिम्मेदाराना पत्रकारिता का परिचय दे दिया। इसके बाद भेड़चाल चलने वाले सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया। जीवित अभिनेता के निधन पर स्पेशल शोज प्रसारित होने लगे।

ऐसे में धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और उनकी पत्नी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को सोशल मीडिया के जरिए बताना पड़ा कि धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं। बेशर्मी भरी टीवी पत्रकारिता का हाल किसी से छिपा नहीं है। स्वनियमन की छज्जियां टीवी पत्रकार कई बार उड़ा चुके हैं। यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब टीवी वालों ने धर्मेंद्र जैसे सुपर डुपर स्टार की मौत की खबर को भुनाने के साथ टीआरपी बढ़ाने का साधन बनाया। मुंबई हमले के बाद से टीवी पत्रकारिता को लेकर बहस शुरू हुई, जो चैनल मालिकों और संपादकों की स्वनियमन की बात पर आकर खत्म हो गई। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी ये टीवी पत्रकार इस्लामाबाद और लाहौर तक पहुंच कर अपनी मूर्खता का परिचय दे चुके हैं।

ऐसे में लगता है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय को टीवी पत्रकारिता की बेहूदगी पर अब लगाम लगाना पड़ेगा।ही मैन धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैलाने वाले, अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और हो रहा सुधार। उनकी बेटी ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम सभी से निवेदन है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर रिएक्शन देने के बाद हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। हेमा मालिनी ने लिखा कि जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है।चैनल लाख सफाई दें, लेकिन यह स्पष्ट है कि लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं से इनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। चीख-चिल्लाहट और हड़बड़ी वाली ये पत्रकारिता अब गड़बड़ियों का सबब बन गई है। समाचार चैनल के बाद सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया। यह सब धर्मेंद्र के परिवार और उनके चाहने वालों पर किसी नश्तर से कम नहीं रहा।

सोशल मीडिया पर एआई आधारित फोटो आने लगे। तब धर्मेंद्र की बेटी ईशा को इस विषम परिस्थिति में सोशल मीडिया के जरिए बताना पड़ा कि उनके पिता धर्मेंद्र जीवित हैं और उनका इलाज जारी है। इसके बाद हद तो तब हो गई, जब ऐसे फेक चित्र आने लगे जिसमें दिखाया गया कि अस्पताल में धर्मेंद्र अपने निधन की ब्रेकिंग न्यूज देख रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर टीवी पत्रकारिता के स्तर पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस सबसे धर्मेंद्र के फैन आक्रोशित हैं और यह आक्रोश लाजिमी है।

संबंधित सामग्री

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया। ‘कांटे’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों के निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड में शोक है।

Oct 31, 2026
'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उनके वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026