UTS App Closed From March 2026 Use RailOne

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: 1 मार्च 2026 से बंद होगा UTS ऐप, RailOne से बुक होंगे अनरिजर्व टिकट

भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद करने का फैसला लिया है। इसकी जगह अब जनरल टिकट और सेवाएं RailOne ऐप से मिलेंगी।

By : संजय मिश्रा
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: 1 मार्च 2026 से बंद होगा UTS ऐप, RailOne से बुक होंगे अनरिजर्व टिकट

UTS App Will Replace With Railone

नई दिल्ली। रोज़ाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा डिजिटल बदलाव किया है। भारतीय रेलवे मंडल ने घोषणा की है कि UTS on Mobile ऐप 1 मार्च 2026 से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके बाद जनरल टिकट समेत किसी भी तरह की सेवा UTS ऐप पर उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों को अब RailOne ऐप के जरिए ही टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं का लाभ लेना होगा।

रोज़ाना यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

जो यात्री लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह खबर बेहद अहम है। रेलवे ने साफ किया है कि तय तारीख के बाद UTS ऐप काम नहीं करेगा। ऐसे में यात्रियों को समय रहते RailOne ऐप पर शिफ्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि रोज़मर्रा की यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

क्यों बंद किया जा रहा है UTS ऐप

भारतीय रेलवे का कहना है कि अलग-अलग ऐप की जगह अब यात्रियों को एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। UTS ऐप कई सालों से अनरिजर्व्ड टिकट के लिए इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब रेलवे ने सभी सेवाओं को एक ही ऐप में समेटने का फैसला लिया है।

RailOne ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

RailOne ऐप रेलवे की नई डिजिटल पहल है। इस ऐप के जरिए यात्री-

  • अनरिजर्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं

  • रिजर्व्ड टिकट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं

  • यात्रा की योजना बना सकते हैं

  • ट्रेन और सफर से जुड़ी जरूरी सेवाएं एक ही जगह पा सकते हैं

यानी अब टिकट और रेलवे सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी।

रेलवे का दावा: ज्यादा आसान और तेज अनुभव

रेलवे के अनुसार, RailOne ऐप यात्रियों को पहले से ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद अनुभव देगा। आज के समय में लाखों यात्री मोबाइल से टिकट बुक करते हैं, ऐसे में UTS ऐप का बंद होना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कब से बंद होगा UTS on Mobile ऐप

रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके बाद टिकट बुकिंग केवल RailOne ऐप से ही की जा सकेगी। यात्रियों को आखिरी समय का इंतजार न करने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें RailOne ऐप डाउनलोड

RailOne ऐप डाउनलोड करना बेहद आसान है।

  • Android यूजर्स: Google Play Store से ऐप डाउनलोड करें

  • iPhone यूजर्स: Apple App Store से RailOne ऐप इंस्टॉल करें

डाउनलोड के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और जरूरी जानकारी भरकर ऐप का इस्तेमाल शुरू करें।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े हैं और चलथान बारडोली में नया ठहराव मिला है। वहीं मथुरा यार्ड के काम से भोपाल मंडल की कई ट्रेनों का रूट बदला और 17 गाड़ियां धीमी चलेंगी।

Oct 03, 2026
Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

इंदौर दाहोद रेल लाइन की टीही टलन में अब सिर्फ करीब 200 मीटर ट्रैक बिछना बाकी है। रेलवे का लक्ष्य करीब 25 दिन में काम पूरा कर सीआरएस निरीक्षण कराने का है।

Oct 03, 2026