बाबा राम रहीम को मिली Z + सिक्योरिटी, सरकार ने खालिस्तान आतंकियों से बताया खतरा

Update: 2022-02-22 09:26 GMT
बाबा राम रहीम को मिली Z + सिक्योरिटी, सरकार ने खालिस्तान आतंकियों से बताया खतरा
  • whatsapp icon

चंडीगढ़। फरलो पर जेल से बाहर चल रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। ये निर्णय ADG CID की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।  जिसमें बाबा राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से जान का खतरा बताया गया है। सरकार ने कहा कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है।  

डेराप्रमुख राम रहीम बीते 7 फरवरी से 21 दिन की फरलो पर बाहर हैं। पंजाब चुनाव के बीच बाबा को अचानक फरलो मिलने पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए थे।दरअसल डेरा सच्चा सौदे से जुड़े पंजाब में बाबा के कई अनुयायी है। जो चुनावों में अहम भूमिका निभा सकते है।  हालांकि हरियाणा सरकार ने इस संबंध में कहा की राम रहीम को मिली पैरोल का पंजाब चुनाव से कोई जुड़ाव नहीं है। 

बता दें की राम रहीम ने सुनारिया जेल के सुप्रिटेंडेंट को 31 जनवरी को पत्र लिखकर 21 दिनों की फरलो की मांग की थी।  उसने कहा था की वह 4 साल 4 महीने से जेल में बंद है और परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो छुट्‌टी चाहता है।सरकार ने संबंधित कार्रवाई पूरी कर उसे फरलो मंजूर कर दी थी।  इससे पहले पिछले साल राम रहीम अपनी बीमार माँ से मिलने के लिए 24 घंटे की पैरोल पर बाहर आए थे।  


Tags:    

Similar News